Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 1:24 pm

Thursday, July 9, 2026, 1:24 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

प्रख्यात वित्तीय पूर्वानुमान विशेषज्ञ महेन्द्र शर्मा ने गांव में कराया विद्यालय का निर्माण

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

प्रख्यात वित्तीय पूर्वानुमान विशेषज्ञ, भविष्य वक्ता श्रीमाली ब्राह्मण समाज के समाज रत्न महेन्द्र शर्मा द्वारा शिक्षा को महत्व देते हुए अपनी जन्मस्थली के विद्यालय का लाखों रुपए से पुनः निर्माण कर समाज का नाम गौरवान्वित करने पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर छा गई है।

आरोग्य भवन के राजेन्द्र दवे (डीटीओ) व ओमप्रकाश व्यास ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुड़ा रामजी पंचायत समिति रानी जिला पाली पर शिक्षा बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से विद्यालय की पुरानी इमारत को लाल निशान लगा दिया था, क्योंकि इमारत पूरी तरह से पुरानी थी और हर जगह से पानी टपक रहा था, इसलिए ज़्यादातर छात्र खुले मैदान में पढ़ते थे। सरकार केवल 80 विद्यार्थी की वजह से नए स्कूल के निर्माण में देरी कर रही थी। जिस कारण प्रख्यात वित्तीय पूर्वानुमान विशेषज्ञ, भविष्य वक्ता श्रीमाली ब्राह्मण समाज के समाज रत्न महेन्द्र शर्मा द्वारा अपनी जन्मस्थली के विद्यालय का लाखों रुपए से पुनः निर्माण करवाकर गांव को सुपुर्द किया जिससे विद्यार्थी अपनी नई कक्षा में प्रवेश कर गए। साथ ही शर्मा ने घोषणा की कि अगर इस विद्यालय में विद्यार्थी ‘ए’ ग्रेड से पास होते है तो उनकी भविष्य की पढ़ाई की ज़िम्मेदारी मैं लूँगा। शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेरा गाँव छोटा है, जिसमें 250 घर हैं और कोई खास सुविधाएँ नहीं हैं। जब मैं तीसरी कक्षा में था, तब मैं इसी स्कूल में पढ़ता था। अब स्कूल पहली से आठवीं कक्षा तक है। हम समझते हैं कि शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है।
शर्मा द्वारा अपने गांव में विद्यालय का पुनः निर्माण करवाकर शिक्षा को महत्व देते हुए श्रीमाली ब्राह्मण समाज को गौरवान्वित किया जिसके लिए श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर के चिरंजीलाल दवे पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर, राजेन्द्र दवे डीटीओ, महेन्द्र बोहरा अध्यक्ष श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर, कांतिलाल ओझा, श्रीमती राजकुमारी दवे, दुष्यंत कुमार जोशी, ओमप्रकाश व्यास, मुकेश दवे, चंद्रशेखर दवे, रवि श्रीमाली, किशोर दवे, किशोर व्यास, विनोद दवे, भंवरलाल व्यास, अर्जुन जोशी, योगेश त्रिवेदी, विक्रान्त दवे ने साधुवाद प्रदान किया।
इस मौके पर गांव के प्रधान, विद्यालय परिवार, ग्रामवासी द्वारा महेन्द्र शर्मा का साफा पहनाकर माल्यार्पण कर अभिनंदन किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor