Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 2:03 pm

Thursday, July 9, 2026, 2:03 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

निःशुल्क लैन्स प्रत्यारोपण चिकित्सा शिविर में हुए तीन सौ से अधिक लोग लाभान्वित

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

ताराबाई देसाई चेरिटेबल ट्रस्ट जोधपुर तथा जिला अंधता निवारण समिति जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में मंडोर क्षेत्र, सुखाला बेरा स्थित सदगुरु कबीर धर्म आश्रम में आश्रम के महन्त रामविलास साहेब के सानिध्य एवं महंत अमरदास, संत बाबूदास व पूर्व जेडीए चैयरमेन राजेन्द्र सिंह सोलंकी की मेजबानी में निःशुल्क लैन्स प्रत्यारोपण चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ। इसमें तीन सौ से अधिक लोग लाभान्वित हुए।

नेत्र चिकित्सक डॉ. संजीव देसाई ने शिविर में पधारे लाभार्थियों के आंखों की तकनीकी रूप से जांच कर उचित परामर्श दिया एवं मोतियाबिंद के चयनित रोगियों को शास्त्री नगर स्थित ताराबाई देसाई नेत्र चिकित्सालय में बिना टांके के निशुल्क लैंस प्रत्यारोपण व दवाई उपलब्ध कराने की सलाह दी। दंत चिकित्सक डॉ. मोहनीश सिंह गहलोत व जगन्नाथ सिंह गहलोत ने भी दांतों के रोगियों की बीपी, शुगर इत्यादि की जांच कर उचित परामर्श दिया। शिविर में दूरदराज से पधारे लोगों के लिए ठहरने व भोजन की भी व्यवस्था रखी गई।

शिविर को सुचारू रूप से संचालित करने में नेमीचन्द गहलोत, ब्रह्मसिंह चौहान, माणक साँखला, हेमसिंह गहलोत, दिनेश चौहान, बिरदीचंद गहलोत, सज्जन सिंह गहलोत, पृथ्वी सिंह गहलोत, रूपाराम गहलोत व केशाराम सुथार ने महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor