मेडल और प्रमाण पत्र पाकर कैडेट हुए सम्मानित
राइजिंग भास्कर. सेतरावा
सेतरावा के वीर दुर्गादास विद्यालय कैम्पस में चल रहें एनसीसी कैडेटों का दस दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शिविर संपन्न हो गया है।प्रशिक्षण शिविर में 450 एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कमान अधिकारी ने अनुशासन, खेल,सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कैडेटों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। कैम्प में बेस्ट अनुशासन के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा के एनसीसी कैडेट्स को ट्रॉफी प्रदान की गई।
6 राज एनसीसी बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल आनंद शाह ने कैडेटों को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स का दायित्व बनता है कि वो देश के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। एनसीसी कैडेट्स के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले सभी कैडेटों को प्रत्येक प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनमें अभिव्यक्त करने और नेतृत्व की क्षमता का विकास हुआ।
कमान अधिकारी ने सभी एएनओ और पीआई स्टाफ की भी सराहना की। इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल आनंद शाह,डिप्टी कैंप कमांडेंट कैप्टन लेफ्टिनेंट कर्नल अमरजीत कौर, सूबेदार मेजर सतपाल सिंह शौर्य चक्र,एनसीसी अधिकारी मोहन सिंह राठौड़, प्रेम सिंह बूगासरा, हेम सिंह भाटी, पूर्ण सिंह,नरेंद्र सिंह चौहान, मनोज कुमार निवांण,सीता कुमारी, ओमप्रकाश गुर्जर,सूबेदार बलविंदर सिंह, सूबेदार गुरदयाल सिंह, नायब सूबेदार बद्रीनारायण, बीएचएम गोपाल सिंह, क्वार्टर मास्टर श्रवण सिंह, हवलदार वीरेंद्र सिंह जोधा, आरिफ़,ऑफिस स्टॉफ गोपाल रांकावत, विक्रम सिंह,शकील मोहम्मद,अन्य अधिकारी व स्टाफ एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।





