Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:03 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:03 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

माहेश्वरी समाज : ऑनलाइन परिचय सम्मेलन संपन्न, समाजसेवी श्री आनंद राठी का रहा प्रचार-प्रसार में विशेष सहयोग

विवाह सहयोग समिति मुंबई का ऑनलाइन परिचय सम्मेलन् सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 409 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें 224 युवक और 185 युवतियां शामिल हुईं।

राखी पुरोहित. जोधपुर

विवाह सहयोग समिति मुंबई की ओर से माहेश्वरी समाज के लिए ऑनलाइन परिचय सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में 409 प्रतिभागी शामिल हुए। 224 युवक और 185 युवतियां शामिल हुईं। प्रतिभागियों में
18 डॉक्टर, CA 63 पोस्टग्रेजुएट 67, ग्रेजुएट 60, लॉ 18, MBA 94 तथा फार्मेसी 2 और अन्य ग्रेजुएट शामिल थे।
इस सम्मेलन में ऑल ऑवर इंडिया के बच्चे जुड़े, जिसमें मुंबई के सबसे ज्यादा 131, पुणे की 46, एब्रॉड के 20, बेंगलुरु के 17, हैदराबाद के 14, इंदौर के 13, नई मुंबई के 9, नासिक के 8, गुरुग्राम के 7, सोलापुर के 6, कोलकाता के 5, अमरावती के 8, जलगांव के 4, नागपुर के 4 और जयपुर के 1 थे।

अभी भी 2 महीने के लिए यह एप चालू रहेगा। बच्चे अभी भी एक दूसरे से फोन पर बात कर सकते हैं और अपने रिश्ते को आगे बढ़ा सकते हैं। पूरा कार्यक्रम एक विशेष एप के माध्यम से संचालित किया गया, जहां अनेक मीटिंग्स, इंटरैक्शन और क्वेश्चन–आंसर राउंड्स लिए गए। संपूर्ण भारत से इस आयोजन को अपार सहयोग मिला। दैनिक भास्कर ने भी इस कार्यक्रम को अपने समाचार पत्र में प्रकाशित कर समिति का उत्साह बढ़ाया। प्रतिष्ठित समाजसेवी श्री आनंद राठी एवं उनकी टीम द्वारा जूम लिंक उपलब्ध करवाने तथा प्रचार-प्रसार में मिले विशेष सहयोग के लिए हार्दिक आभार जताया गया। अगर इस प्लेटफार्म पर किसी भी युवा का संबंध होता है तो माहेश्वरी प्रगति मंडल मुंबई द्वारा उन्हें उनकी शादी में एक गिफ्ट हैंपर भेजा जाएगा, इस तरह का अनाउंसमेंट भी किया गया। सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयास से यह कार्यक्रम अत्यंत सुंदर, सुचारु एवं सफल रूप से सम्पन्न हुआ। समिति की को-ऑर्डिनेटर कांता मालपानी ने आभार जताया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor