Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:46 pm

Thursday, July 9, 2026, 11:46 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्रीमद् भागवत कथा में भगवान कृष्ण ने बताया गाय हमारी माता है : प्राणवल्लभ महाराज 

आज धूमधाम से मनाया जाएगा रूक्मिणी विवाह

राखी पुरोहित. जोधपुर 

श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा शिवबाड़ी महामंदिर जोधपुर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन गोवर्धन की कथा सुनाई वहीं ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया गया। विक्रान्त दवे ने बताया कि संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज (श्रीमाली ब्राह्मण) के मुखारविंद से शिवबाड़ी महामंदिर में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक भव्यता से हो रहा है।

कैलाश श्रीमाली ने बताया कि आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के अंतर्गत आज सर्व प्रथम विद्वान पंडितों के सानिध्य में मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया। वहीं श्रीमद् भागवत कथा का पूजन करने के बाद कथा व्यास प्राण वल्लभ महाराज का एडवोकेट महेश ओझा मुख्य उपाध्यक्ष श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी, मुकेश दवे एयरफोर्स कोषाध्यक्ष हरिद्वार संस्था, रमेश व्यास, सेवाभावी अशोक जोशी, सत्यनारायण दवे ने माल्यार्पण किया तत्पश्चात सभी के साथ श्रीमती भारती व्यास, श्रीमती कविता दवे, श्रीमती बीना दवे, श्रीमती शारदा श्रीमाली, श्रीमती पूर्णिमा जोशी, श्रीमती संगीता दवे, श्रीमती सिंपी दवे, श्रीमती नीतू शर्मा, श्रीमती कविता दवे ने आरती की। कथा व्यास प्राण वल्लभ महाराज ने कथा के पांचवे दिन बताया कि भगवान कृष्ण ने अपनी मैय्या को बताया कि गाय हमारी माता है। उसके बाद गोवर्धन की महिमा सुनाई।

आज कथा में ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया वहीं कृष्ण व श्रीनाथजी की झांकी के साथ गोवर्धन जी की झांकी बनाई गई।
श्रीनाथ जी की झांकी के रूप में चंद्रशेखर दवे अजमेर व कृष्ण के रूप में प्रमेंद्र बने। कथा स्थल पर भक्तों ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार से गोवर्धन की पूजा कर पुण्य लाभ कमाया। कथा में भजन गायक श्याम पंवार द्वारा संगीतमय भजनों की सरिता भी बहाई जिसमें जय राधे जय राधे, जय श्री कृष्णा..नगर में जोगी आया..इत्यादि से श्रद्धालु भक्तों का मन मोह लिया। सचिव मधुसूदन दवे ने बताया कि कथा के पांचवे दिन मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे, यजमान श्रीमती भारती – रमेश व्यास, श्रीमती सरला – कैलाश चंद्र बोहरा, श्रीमती शारदा श्रीमाली, सेवाभावी अशोक जोशी, महामंदिर अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली, चन्द्रशेखर दवे अजमेर, सत्यनारायण दवे, मधुसूदन दवे, नरेंदलाल त्रिवेदी, नंदकिशोर दवे, रवि श्रीमाली, पं. विरेन्द्र राज जोशी, सत्यनारायण बोहरा, ओमप्रकाश दवे, कैलाश त्रिवेदी, तेजप्रकाश दवे, अनिल दवे, ओमप्रकाश दवे के साथ मातृ शक्ति के रूप में श्रीमती रेणु दवे, श्रीमती शारदा श्रीमाली, श्रीमती भारती व्यास, श्रीमती पूर्णिमा जोशी, श्रीमती संगीता दवे, श्रीमती सिंपी दवे, श्रीमती राजेश्वरी दवे, श्रीमती उर्मिला त्रिवेदी, श्रीमती वीणा के साथ सैकड़ों बंधु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित होकर पुण्य लाभ कमाया। आज श्रीमद् भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor