Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:04 am

Sunday, August 23, 2026, 10:04 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बीकानेर:- गणतंत्र दिवस पर ऊँट उत्सव के सहयोगियों का हुआ सम्मान 

 

बीकानेर/ मुकुंद व्यास:- जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ऊँट उत्सव 2026 की श्रंखला में बीकानेर जिला उद्योग संघ में पहली बार आयोजित मान मनुहार कार्य्रकम में बीकानेर जिला उद्योग संघ में स्टॉल लगाकर आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को बीकानेर के प्रचलित उत्पादों की जानकारी देने वाले उद्योगपतियों व व्यापारियों का सम्मान किया गया | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ सुरेंद्र वर्मा ने की तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी महावीर रांका, विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध, कोटगेट थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल अध्यक्ष श्रीराम सींगी, समाजसेवी राजेश चूरा, युवा उद्योगपति सतीश झंवर के रूप में उपस्थित हुए | उपस्थित सभी अतिथियों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी | साथ ही कार्य्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर रमेश देव एवं पर्यटन अधिकारी पवन शर्मा ने भी शिरकत की | इस अवसर पर वूलन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाने पर नवरतन मल अशोक कुमार सुराणा प्राइवेट लिमिटेड, लाइव भुजिया स्टॉल हेतु बिशनलाल बाबूलाल, लाइव बड़ी मूंगोड़ी की स्टॉल कालू बड़ी भंडार, लाइव पापड़ निर्माण स्टॉल हेतु गेवरचंद संतोकचंद, देशी विदेशी पर्यटकों एवं आमजन हितार्थ मनमोहक मटकी के साथ प्राकृतिक शीतलता का झरना स्थापना हेतु संदीप नौलखा, गोबर से बने उत्पादों की स्टॉल हेतु प्रकाश सेठिया, ऑर्गेनिक तथा हर्बल उत्पादों की स्टॉल हेतु श्री हरी इंडस्ट्रीज, लाइव आइसक्रीम स्टॉल हेतु सांखला केशर कुल्फी, लाइव कचोडी पकौड़ी स्टॉल हेतु मनोज कुम्हार, ऊँट उत्सव कार्यक्रम के प्रचार प्रसार हेतु पिंटू एवं अरविंद चौधरी, आकर्षक टेंट व्यवस्था हेतु पूनमचंद झंवर, पारंपरिक भोजन व्यवस्था हेतु राधेश्याम अग्रवाल, उत्पादों की स्टॉल का सफल संयोजन हेतु राजीव शर्मा, भोजन स्थल व्यवस्था संयोजन हेतु पारस डागा आदि का सम्मान किया गया | सुर सम्राज्ञी दीपिका खुडिया ने देशभक्ति गीतों से सबका मन मोहा | इस अवसर पर डॉ. नीलम जैन, कन्हैयालाल बोथरा, श्यामसुन्दर सोनी, मनमोहन कल्याणी, सुरेंद्र जैन, अशोक सुराणा, नरसिंह दास मीमाणी, श्रीराम सिंघी, तोलाराम पेडीवाल, शांतिलाल रांका, वीरेंद्र किराडू, बाबूलाल सांखला, सुशिल बंसल, जगमोहन मोदी, लूणकरण सेठिया, राजकुमार पचीसिया, पवन वीर सिंह शेखावत, चंद्रप्रकाश नौलखा, किशनलाल बोथरा, अशोक गहलोत, विनोद गोयल, एडवोकेट राजेश लदरेचा, पुन्यार्थ्म राजस्थान प्रभारी बृजकिशोर, अश्विनी पचीसिया, अजय महात्मा, भंवरलाल चांडक, परवेश गोयल, विकास तापड़िया, किरण मूंधड़ा, नरेश अग्रवाल, शिवरतन पुरोहित, बलवंत डोगरा, निर्मल पारख, राजाराम सारडा, दिलीप रंगा, रघुवीर झंवर, किशन मूंधड़ा, आशाराम जोशी, मनीष तापड़िया, विनोद जोशी, टीकूराम चौधरी, गौरव मूंधड़ा, कमल राठी, संदीप मुसरफ, तोलाराम तंवर, विपिन मुसरफ, सुरेश पेडीवाल, सुरेश चांडक, शुभम लड्ढा, सुनील सारडा, अंकित यादव, दाऊलाल खुडिया, पूनम राइका, अभिमन्यू जाजडा, रामकरण आदि उपस्थित हुए |

Mukund
Author: Mukund