Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:28 am

Thursday, July 9, 2026, 7:28 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

श्री राम जानकी सर्व जातीय सामूहिक विवाह : कन्यादान के लिए उपहारों की बौछार

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन और सेवा भारती की ओर से तैयारियां जारी

राखी पुरोहित. जोधपुर 

अन्तरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई द्वारा सर्वजातीय श्री राम जानकी सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अन्तरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल द्वारा 24 डायनिंग सैट स्टील के भिजवाए गए। इसे सेवा भारती के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल को सुपुर्द किए गए।

महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कन्यादान हेतु 15000 रुपए किशन प्यारी फोफलिया द्वारा व 5100 रुपए श्रीमति सत्यभामा गर्ग द्वारा दिए गए। सचिव मनीष रोहतगी द्वारा डबल बेड की 24 चदर सैट दिए गए। प्रवीण हिरावत द्वारा 24 चम्पल जोड़ी दुल्हन के लिए दी गई व अग्रवाल पटरानी गुप द्वारा स्टील पानी की टंकी 24 व चार खण्ड का टिफिन 24 सैट दिया गया. वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष राजेन्द्र राठी ने बताया कि अभी और भी कई दानदाताओं द्वारा कन्या दान की राशि व अन्य घरेलू सामान दिए जाएंगे। इस पुण्य कार्य मे अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता, सचिव मनीष रोहतगी, युवा सहसचिव दीपक गुप्ता, अग्रवाल पटरानी गुप्र से मनीला अग्रवाल, रीना अग्रवाल, रीना जालानी, सीमा अग्रवाल, गरिमा बंसल, नेहा सिंघल, सत्य भामा गर्ग व राधा अग्रवाल व अन्य वैश्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे। सेवा भारती की तरफ से अध्यक्ष अशोक अग्रवाल की सहभागिता रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor