शिव वर्मा. जोधपुर
नागौरी गेट सर्किल पर सोमवार दोपहर 12 बजे 100 फिट ऊपर हाई मास्ट लाइट में बाज फंस गया आशीष भाटी की सूचना पर फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच और क्रेन की मदद से हाई मास्ट लाइट में फंसे घायल बाज को रेस्क्यू किया गया। फायर बिग्रेड के कर्मचारी पप्पू सिंह, ऑपरेटर, अभिषेक कुमावत, मुकेश फायर मेन तुरन्त लिफ्ट वाली क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। क्रेन की मदद से 100 फीट ऊंचाई पर फंसे घायल बाज को रेस्क्यू किया गया। फिर इलाज के लिए वन विभाग को सुपुर्द किया गया।



