Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:37 am

Sunday, August 23, 2026, 10:37 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रातानाडा स्थित पंचवटी बस्ती में आयोजित हुआ विराट हिन्दू सम्मेलन

पंकज जांगिड़. जोधपुर

रातानाडा स्थित पंचवटी बस्ती में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें कार्यक्रम के संरक्षक अन्तर्राष्ट्रीय रामस्नेही संत हरीराम शास्त्री (बड़ा रामद्वारा सूरसागर), श्रीकृष्ण मन्दिर पुजारी हरीभाई गोस्वामी, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधपुर महानगर के शारीरिक प्रमुख पर्वत सिंह की मेजबानी रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता निशा श्रीमाली ने की।

संत हरीराम शास्त्री ने मायड़ भाषा में आशीर्वचन प्रदान किया। शास्त्री ने सनातन एकता, स्वभाषा, स्वदेशी, हिन्दुओं की कम होती जनसंख्या, कुटुम्ब प्रबोधन पर प्रवचन प्रदान किए। मुख्य वक्ता पर्वत सिंह ने संघ के सौ वर्षों की यात्रा के बारे में वकतव्य प्रदान किए और सनातन धर्म संस्कृति की गौरवगाथा के बारें में बताया। इससे पूर्व श्रीकृष्ण मन्दिर पुजारी के सानिध्य मे श्रीकृष्ण मन्दिर से रवाना हुई कलश यात्रा में ढोल नगाड़े व डीजे की धुन पर धिरकते हुए जय श्री राम के नारों के साथ धर्मप्रेमी पंचवटी पार्क पहुंचे।

कार्यक्रम में मंच संचालन रामप्रसाद प्रजापति और लाल सिंह पंवार ने किया। इस आयोजन में हुडल सिंह, किशोर सिंह सोलंकी, ओपी अग्रवाल, डीपी मितल, संजीव नारंग, जुगलकिशोर, ब्रजेश शर्मा, सत्येन्द्र श्री वास्तव, दिनेश चौधरी, लक्ष्मण सिंह, बबलूसा, बाबुलाल गुर्जर, ललित गहलोत, अशोक भाटी, इन्द्र सिंह सांखला, रामस्वरूप भाटी, चंद्रप्रकाश मेवाड़ा, महेंद्र सिंह सोलंकी, प्रीतम सिंह मामड़ौली, राम गहलौत, धर्मेंद्र शर्मा, मदनलाल शर्मा और महिला कार्यकर्ता माधवी सोलंकी, सीमा सांखला, मंजुलता गोस्वामी, कमलेश चौधरी, रीना भाटी, आशीष जागिड़, रेखा सैन, सपना राठौड़, मोहनी सांखला सहित अनेक धर्मप्रेमी सहभागी बने।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor