Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 10:37 pm

Sunday, August 23, 2026, 10:37 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

AIIMS जोधपुर में वर्ल्ड सोशल वर्क डे पर केयर फाउंडेशन सम्मानित

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) जोधपुर द्वारा वर्ल्ड सोशल वर्क डे-2026 के अवसर पर आयोजित “वेलफेयर समिट 2026” एवं पब्लिक फोरम कार्यक्रम में केयर फाउंडेशन को “Best Social Worker Award” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्था द्वारा चिकित्सा सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, जरूरतमंद मरीजों की सहायता एवं समाज के प्रति समर्पित सेवा के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन 18 मार्च 2026, बुधवार को सुबह 10 बजे से AIIMS जोधपुर के ऑडिटोरियम में किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Co-Building Hope and Harmony” रखी गई, जिसमें समाज में सहयोग और समरसता के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया गया।

केयर फाउंडेशन की सदस्य एवं महात्मा गांधी चिकित्सालय की किचन प्रभारी तेजकंवर ने बताया कि संस्था लगातार निःशुल्क चिकित्सा उपकरण बैंक, एंबुलेंस सेवा तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता कर रही है, जो समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर केयर फाउंडेशन के संस्थापक साबिर खान, कासिफ राजा, एंबुलेंस प्रभारी अब्दुल रहीम सांखला एवं तेज कंवर जी ने यह सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों एवं संस्थाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम श्री निलेश विनोदचंद्रन (organ man of India) ने सभी का आभार का आभार व्यक्त किया तथा सभी से आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को ऑर्गन डोनेशन के लिए प्रेरित करे । AIIMS के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर गोवर्धन दत्त पूरी ने AIIMS जोधपुर में आने वाले समय में सुविधाओं में बढ़ोतरी की जानकारी दी । AIIMS जोधपुर के वरिष्ठ समाज कल्याण अधिकारी अतुल कुमार राय ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया । अंत में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने केयर फाउंडेशन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार समाज सेवा जारी रखने की कामना की।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor