8 से 11 सितंबर तक विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित
सुनील वर्मा. जोधपुर
जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलेक्टर), आलोक रंजन ने आदेश जारी कर नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के लिए मतदान दलों/पुलिस कर्मी आदि के आवास व्यवस्था के लिए योमित जांगिड़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधपुर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रेजीडेन्सी रोड, जोधपुर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदारपुरा, जोधपुर, राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधपुर, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, जालोरी गेट, जोधपुर आदि विद्यालयों को अधिग्रहित किया गया है तथा 8 सितंबर से दिनांक 11 सितंबर, 2026 तक विद्यार्थियों के लिए इन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।


