उम्मेद भवन पैलेस की स्थापत्य कला को अद्भुत बताया
सुनील वर्मा. जोधपुर
पूर्व नरेश गज सिंह से सोमवार को महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने उम्मेद भवन पैलेस में शिष्टाचार भेंट की व विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई । इस अवसर पर महारानी हेमलता राज्ये भी उपस्थित थी । पूर्व नरेश
गज सिंह ने राजस्व मंत्री का जोधपुर यात्रा पर आने पर स्वागत किया । इस मुलाकात के दौरान दोनों में काफी देर तक हेरिटेज, पर्यटन कला, संस्कृति,व इतिहास के संबंध में चर्चा हुई । राजनीति के संबंध में भी बातचीत हुई ।राजस्व मामलों के संबंध में भी चर्चा हुई । उन्होंने उम्मेद भवन पैलेस के सेंट्रल डॉम व वह अन्य कक्षो का अवलोकन किया । उन्होंने उम्मेद भवन पैलेस की स्थापत्य कला को अद्भुत बताया । राजस्व मंत्री के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के भाजपा विधायक विक्रांत पाटील भी थे ।


