Explore

Search

Friday, September 11, 2026, 5:49 pm

Friday, September 11, 2026, 5:49 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई ने नगर निगम चुनाव में वैश्य प्रत्याशियों को जिताने की अपील की

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर

अन्तरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई ने नगर निगम चुनाव मे भाग्य आजमा रहे वैश्य समाज के प्रत्याशियों की सूची जारी की। ये वे प्रत्याशी हैं जो विभिन्न राजनैतिक संगठनों व निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। आज नगर निगम मे चुनाव मे वैश्य प्रत्याशियो को फेडरेशन का दुपटा पहनाकर अग्रिम जीत की बधाई दी गई।

इस संदर्भ मे जोधपुर जिला इकाई के महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता ने बताया कि वैश्य उम्मीदवार कोई भी राजनैतिक दल या निर्दलीय प्रत्याशी हो, उन सभी को विजय दिलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय वैश्य फडरेशन के सभी सदस्य से सम्पर्क कर वैश्य समाज के प्रत्याशियों को मत एवं समर्थन देने का आह्वान कर विजय श्री दिलाने की अपील की जा रही है। इस बार भारतीय जनता पार्टी से 7 वैश्य प्रत्याशियों को टिकट दिया गया व कांग्रेस ने केवल 2 प्रत्याशियों को टिकट दिया। आप पार्टी 1, निर्दलीय 3 प्रत्याशी और इस तरह कुल वैश्य समाज के 13 प्रत्याशी मैदान में है।

कार्यकारी अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल ने कहा कि वैश्य समाज हर क्षेत्र के विभिन्न प्रकल्पों मे अपना योगदान देता आ रहा है. परन्तु हम राजनैतिक क्षेत्र मे पिछडते जाते है। अब समय आ गया है जब सभी वैश्य समाज संगठित हो कर एकता का परिचय देते हुए ए्क वोट, एक सोच, एक समाज, मजबूत समाज व समृद्ध जोधपुर के लिए सभी वैश्य प्रत्याशियों को जिताने की अपील की जा रही है। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेन्द्र राठी, कोषाध्यक्ष विवेक सिंघवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल, सह सचिव दीपक गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष सन्दीप अग्रवाल उपस्थित रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor