Explore

Search

Tuesday, November 3, 2026, 2:27 am

Tuesday, November 3, 2026, 2:27 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

संस्कारों से ही जीवन सुरक्षित और संस्कारित बनता है : मुनि पूर्वरत्न सागर

150 बच्चों ने सुने महाराज श्री के प्रेरणादायी प्रवचन, गुरु का महत्व जानकर लिया अच्छे इंसान बनने का संकल्प

राखी पुरोहित. जोधपुर

बच्चों के जीवन में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण ही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। संस्कारवान व्यक्ति न केवल स्वयं का जीवन श्रेष्ठ बनाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी सही दिशा देता है। संस्कारों से ही जीवन सुरक्षित और सार्थक बनता है। यह प्रेरणादायी संदेश जैन मुनि पूर्वरत्न सागर जी महाराज ने दिग्विजयनगर में चातुर्मास के दौरान आयोजित प्रवचन सभा में दिया।
गज शुश्रुषा ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों के लगभग 150 बच्चे महाराज श्री के दर्शन एवं प्रवचन श्रवण के लिए पहुंचे। इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विवेक ने बताया कि बच्चों को धार्मिक एवं नैतिक संस्कारों से जोड़ने के उद्देश्य से उन्हें महाराज श्री के प्रवचन सुनने का अवसर प्रदान किया गया।
महाराज श्री ने एक प्रेरक कहानी के माध्यम से बच्चों को जीवन में अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने गुरु के महत्व को समझाते हुए कहा कि गुरु जीवन को सही दिशा देने वाले होते हैं। गुरु के मार्गदर्शन के बिना जीवन अधूरा है। बच्चों को संबोधित करते हुए महाराज श्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में ईमानदारी अपनानी चाहिए, माता-पिता को प्रतिदिन प्रणाम कर उनका सम्मान करना चाहिए, कभी चोरी नहीं करनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की बुरी आदतों से दूर रहना चाहिए। बचपन में अपनाए गए अच्छे संस्कार ही जीवनभर व्यक्ति का मार्गदर्शन करते हैं।
महाराज श्री के प्रेरणादायी प्रवचनों को सुनकर बच्चों ने माता-पिता को वृद्ध आश्रम में नहीं छोड़ने ,पटाखे नहीं छोड़ने एवं पतंग नहीं उड़ने का संकल्प लिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक अनेक मंत्र, गीत, दोहे की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ट्रस्टी आशा एवं रितु सहित कार्यकर्ता टीकम, निशा, पूजा, कुमकुम, मनीषा, मीनाक्षी, आरती,नंदनी एवं पूजा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में पाल रोड जैन श्रीसंघ की ओर से सभी बच्चों को प्रसाद वितरित किया गया। बच्चों ने श्रीसंघ के आतिथ्य एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस आयोजन ने बच्चों को धर्म, नैतिकता और जीवन मूल्यों से जुड़ने का एक प्रेरणादायी अवसर प्रदान किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor