Explore

Search

Tuesday, November 17, 2026, 7:13 am

Tuesday, November 17, 2026, 7:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट के लिए मिलेंगे 20 हजार रुपए, शिक्षा विभाग ने वित्त विभाग को भेजा 121 करोड़ का प्रस्ताव

जयपुर। राजस्थान में मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की योजना को फिर से गति देने की तैयारी है। शिक्षा विभाग ने टैबलेट योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को 20-20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित करने का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा है।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की अध्यक्षता में हुई विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक में इस योजना पर मंथन किया गया। प्रस्ताव के अनुसार आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के कुल 60,600 मेधावी विद्यार्थियों को इसका लाभ दिया जाना है। प्रत्येक विद्यार्थी को टैबलेट अथवा लैपटॉप खरीदने के लिए 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इस प्रस्ताव को वित्त विभाग की मंजूरी मिलने पर सरकार को करीब 121 करोड़ रुपए का बजट उपलब्ध कराना होगा। फिलहाल प्रस्ताव की स्वीकृति का इंतजार है।

विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार किया है। यदि डीबीटी के जरिए राशि हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलती है तो शिक्षा विभाग स्वयं टैबलेट खरीदकर विद्यार्थियों को वितरित करने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

अब सबकी नजर वित्त विभाग के फैसले पर है। मंजूरी मिलने से हजारों मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधन खरीदने में आर्थिक मदद मिल सकेगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor