Explore

Search

Tuesday, November 17, 2026, 7:13 am

Tuesday, November 17, 2026, 7:13 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया छप्पन भोग अन्नकूट महोत्सव

संत अमृतराम के भजनों से भक्तिमय हुआ वातावरण, संतों एवं श्रद्धालुओं ने की सामूहिक आरती

सुनील वर्मा. जोधपुर

श्री बड़ा रामद्वारा सूरसागर स्थित श्री हनुमान जी मंदिर में रविवार को छप्पन भोग अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन परमहंस महंत श्री 108 श्री डॉ. रामप्रसाद महाराज के पावन सानिध्य में हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान श्री हनुमान जी को छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।

महोत्सव के दौरान संत अमृतराम ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लेते हुए प्रभु भक्ति में सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर संत नरसिंह दास, संत पुनाराम, संत रामपाल एवं संत मदन दास, रमतेराम, रामप्रियदास सहित अनेक संत-महात्माओं तथा बड़ी संख्या में हरि भक्तों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी संतों एवं हरि भक्तों ने एक साथ भगवान श्री हनुमान जी की सामूहिक आरती की। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर जय श्रीराम एवं जय हनुमान के जयकारों से गूंज उठा।

महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। छप्पन भोग अर्पण के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन ने श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं संत सेवा की भावना को और अधिक मजबूत किया।

कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण एवं प्रभु के जयकारों के साथ हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor