Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 3:36 pm

Sunday, August 23, 2026, 3:36 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विभाजन की विभीषिका चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया

शिव वर्मा. जोधपुर

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर के सहयोग से विभाजन की विभीषिका चित्र प्रदर्शनी का उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज समापन समारोह में अवलोकन किया। प्रदर्शनी का अवलोकन कर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि विभाजन में लोगों को मातृभूमि को छोड़ना पड़ा, वह समय भूलने वाला नहीं है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी को इतिहास को जानना होगा। विभिन्न स्थानों पर लगी इस प्रदर्शनी को अधिक से अधिक लोग देखें और इतिहास को समझें और जाने। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा सभी हर घर तिरंगा के अंतर्गत अपने घर पर तिरंगा लगाएं।

इस अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो प्रादेशिक कार्यालय जयपुर के पंजीकृत दल बंसीलाल खिलाड़ी एंड पार्टी डेगाना नागौर ने हम एक हैं हम एक रहेंगे देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी।
भारत स्काउट एंड गाइड के छात्र-छात्राओं ने विभाजन की विभीषिका पर चित्र के माध्यम से बताई गयी जानकारी को युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

इस अवसर पर जोधपुर शहर विधायक श्री अतुल भंसाली, महापौर जोधपुर दक्षिण सुश्री वनिता सेठ व अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ अरविंद कुमार, समाजसेवी देवेंद्र सालेचा,वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक पुरुषोत्तम परवाल पत्र सूचना कार्यालय के आशीष वर्मा, केंद्रीय संचार ब्यूरो के के आर सोनी व रेलवे के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor