Explore

Search

Sunday, October 25, 2026, 12:58 pm

Sunday, October 25, 2026, 12:58 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रेलवे स्टेडियम पर डीआरएम करेंगे ध्वजारोहण

राखी पुरोहित. जोधपुर

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल की ओर से स्वंत्रता दिवस गुरुवार को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। शहर के रेलवे स्टेडियम पर सुबह 8.45 बजे से प्रारंभ होने वाले समारोह में मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर रेलवे स्काउट एंड गाइड कैडेट्स की ओर विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। समारोह में सभी शाखाधिकारी,कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि,रेल कर्मचारी व उनके आश्रित उपस्थित रहेंगे। बाद में महिला कल्याण संगठन की ओर से रेलवे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती रोगियों में फलाहार का वितरण किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor