Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:08 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:08 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

“लहरियां सेलिब्रेशन-2024” में महिलाओं ने दिखाया टेलेंट

पंकज जांगिड़. जोधपुर

सारण नगर पुलिया के पास स्थित रिसोर्ट में “लहरियां सेलिब्रेशन-2024” का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संयोजक नंदिनी शेखावत व नीलम कुंपावत ने बताया कि यह आयोजन महापौर कुंती देवड़ा परिहार, नेशनल व ब्रांड एंबेसडर सिद्धी जोहरी, आर्टिस्ट व व्लोगर राज बन्ना व मूमल बाईसा, सोशियल एक्टिविस्ट डॉ. भानुप्रिया पारीक, फेमस व्लोगर नीतू भंवर राजावत की मेजबानी में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का संचालन आरती राजपुरोहित द्वारा किया गया। लेहरिया थीम पर आयोजित कार्यक्रम में सिकंदर खां लंगा ग्रुप द्वारा क्लचरल इवेंट, स्नेक्स, ड्रिंक्स, लंच, गेम्स, रैम्प वाॅक, टैलेंट शो, म्युजिक, डांस मस्ती आदि कार्यक्रम आयोजित हुए। इस आयोजन में ज्युरी मेंबर नीतू कच्छवाहा व आकाश असवानी के साथ सोशियल मीडिया इनफ्लूएन्सर व वीआईपी ने शिरकत की। विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor