Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:12 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:12 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अरिहंत आंचल सोसायटी में 78वां स्वतंत्रता दिवस पर किया ध्वजारोहण

राखी पुरोहित. जोधपुर

अरिहंत आंचल रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में आंचल परिसर में तिरंगा ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी सचिव अंजनि कुमार मिश्रा ने की।

सोसायटी के वयोवृद्ध सदस्य लालचंद बोहरा, गोपीकिशन चांडक, संजीव पारीख, नवीन जैन एवं शांतनु गौड़ ने मंच की शोभा बढ़ाई। ध्वजारोहण का कार्यक्रम सोसायटी की नारी शक्ति द्वारा करवाया गया। इस मौके पर सोसायटी के रहने वाले कई बच्चे जिनमें मास्टर तनिष्क पुरोहित, कनिका शर्मा, अनन्या व्यास, कृतिका भटनागर, कीर्ति माथुर, तनिष्का पुरोहित, दीपल मेहता, दक्ष बालानी, भूमि झामनानी, नंदनी शर्मा, मुस्कान चांदवाड़ा, सृष्टि आनंद, हंसमुख चांदवाड़ा जिन्होंने पढ़ाई और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें सोसायटी द्वारा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन मनीष व्यास, चंद्रेश माथुर, दीपेश भटनागर, रितेश सिंह द्वारा किया गया। सोसायटी के मैनेजर कमलेश श्रीपत ने सभी का आभार जताया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor