Explore

Search

Tuesday, November 24, 2026, 1:57 am

Tuesday, November 24, 2026, 1:57 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी

राइजिंग भास्कर डॉट कॉम. जोधपुर

पूर्व तटीय रेलवे द्वारा सम्बलपुर मण्डल के सम्बलपुर-अनुगुल रेलखण्ड के मध्य स्थित सम्बलपुर एवं सम्बलपुर सिटी स्टेशनों पर नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। नॉन इण्टरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवा मार्ग परिवर्तित रहेगी:-

1. गाडी संख्या 20471, बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 20.08.23 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया सरला-सम्बलपुर-सम्बलपुर सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया सरला-सम्बलपुर सिटी होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 20472, पुरी- बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.08.23 को पुरी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया सम्बलपुर सिटी-सम्बलपुर- सरला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया सम्बलपुर सिटी- सरला होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 20814, जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 19.08.23 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया सरला-सम्बलपुर-सम्बलपुर सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया सरला-सम्बलपुर सिटी होकर संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 20813, पुरी- जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 23.08.23 को पुरी से प्रस्थान करेगी वह अपने निर्धारित मार्ग वाया सम्बलपुर सिटी-सम्बलपुर- सरला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया सम्बलपुर सिटी- सरला होकर संचालित होगी।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor