Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:40 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:40 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

निगम दक्षिण वार्ड 56 में सड़क और विकास कार्य को लेकर विवाद, पार्षद ने दिया आश्वासन

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

नगर निगम जोधपुर दक्षिण के वार्ड संख्या 56 में लम्बे समय बाद आरसीसी रोड एवं विकास कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया. पार्षद के आश्वासन के बाद विवाद थमा. वार्ड के जागरूक नागरिक ईश्वर जांगिड़ ने बताया कि क्षेत्र के पार्षद डाॅ. रविन्द्र परिहार से इस संबंध में वार्ता की गई और उन्हें अवगत कराया कि जब नई आरसीसी रोड का निर्माण कार्य हो रहा है तो उसके साथ अन्य आवश्यक लाइनों जैसे बिजली, सीवरेज, गैस इत्यादि का टेंडर क्यों नहीं प्रस्तावित है। हमारे मोहल्ले में जो सीवरेज है, वो अक्सर जाम होती है। साथ ही गैस के कनेक्शन हो चुके है किंतु लाइन नहीं डाली गई है। बिजली भी अंडरग्राउंड होनी है। तो क्या जितनी बार लाइन डाली जाएगी उतनी ही बार रोड को बार-बार तोड़ा जायेगा ?

डाॅ. रविन्द्र परिहार ने मौके पर आकर मोहल्ला वासियों को आश्वासन दिया कि अभी केवल आरसीसी रोड के टेंडर प्रस्तावित हुए जिसके तहत विकास कार्य प्रारंभ हुआ है और उसे 1 माह में पूर्ण करवा दिया जाएगा। पार्षद ने कहा कि यदि भविष्य में रोड को तोड़ा जाता है तो उसे ठीक करवाने के जिम्मेदार कार्य करने वाली कंपनी या ठेकेदार होंगे, जो कार्य समाप्ति के पश्चात् पुनः मरम्मत करवाएंगे। वर्तमान ठेकेदार को भी छोटी मोटी टूट-फूट को ठीक करने की हिदायद दी गई। पार्षद ने कहा कि वार्ड को एक आदर्श वार्ड का रूप दिया जायेगा, जिसके लिए वो प्रयासरत है। इस मौके सेवाभावी इंस्पेक्टर श्रवण सहित वार्ड के जागरूक नागरिक डा. हरीश शर्मा, प्रकाश कोठारी, अशोक कल्ला, मुन्नसा, देवेन्द्र मांकड़, मानव कोठारी, गौरव मेहता मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor