Explore

Search

Saturday, April 18, 2026, 3:07 pm

Saturday, April 18, 2026, 3:07 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

रामसागर चौराहा स्थित श्री कृष्ण कुटीर में श्री कृष्ण प्राकट्य उत्सव पर होंगी भजन संध्या

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर श्री कृष्ण प्राकट्य उत्सव रामसागर चौराहा, अशोक काॅलोनी गली नंबर 2, करणी वाटिका के पास राजपूत गली में स्थित श्री कृष्ण कुटीर में क्षेत्रवासियो व महिला मंडल के सहयोग से कथाव्यास उमाशंकर दाधिच के सानिध्य में आज शनिवार को श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर रात्रि 8 बजे से मध्य रात्रि श्री कृष्ण प्राकट्य तक आयोजित भजन संध्या में मंजू डागा एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही कुटीर को आकर्षक फूलमंडली व विशेष रोशनी से सजाया जाएगा और आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor