Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:58 pm

Sunday, August 23, 2026, 8:58 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

हरितालिका तीज : विवाहिताओं ने शिव-पार्वती की पूजा कर सुहाग की लंबी उम्र की कामना की, कन्याओं ने अच्छा वर मांगा

नेपाली महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखाया उत्साह

राखी पुरोहित. जोधपुर 

हरितालिका तीज मंगलवार को जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर परिसर गौतम सभा भवन जोधपुर स्थित हॉल मे हर्षोल्लास से मनाया गया। नेपाली महिलाओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह दिखाया। हरितालिका तीज पर विवाहिताओं ने सुहाग की लंबी उम्र की कामना से और कन्याओं ने अच्छे वर की कामना से सोमवार रात्रि 12 बजे से बिना जल रहकर व्रत रखा। पूजा पाठ कर व्रत मंगलवार सायं खोला गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।

संचालन एंकर प्रिया बोगटी ने किया। मन्तव्य हर्षी सिह ने दिया। सर्वप्रथम भगवान शिव और पार्वती का पूजा पाठ किया गया। बैनर का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर महेश्वरी बोगटी, तारा नागरी, माया देवबा, करिस्मा बोगटी, गौरी आउजी, सानू बोगटी, हिमा आउजी, गीता साउद, मीना बोगटी, कल्पना देवबा, भगवती नेपाली, अमृता नेपाली, राधा नागरी, उर्मिला नागरी, सपना, कल्पना, आशा, चन्द्रा, संगीता, पूजा साउद, अंजू आदि महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक वेशभूषा धारण कर नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम मे स्वागत भाषण सरु पौडेल ने दिया। समारोह की शुरुवात मौलिक, भाषा डेउडा, गीत सरो सन र झल्क हिमाल से सुरवात किया गया, जिसमें दिलिप नागरी, गणेश बोगटी, लाल नागरी, खगेन्दर खडका, राम साउद, डम्मर खडका, राम बलायर, शेर खडका, अर्जुन बोगटी, अमर आउजी, प्रकाश नेपाली, नरेश पार्की, उत्तर नागरी, शेर आउजी, मान नागरी, ललित नागरी, गोपाल सिंह, इंद्र नागरी, सागर आउजी, गजेंद्र बोगटी, महेंद्र बोगटी, आदित्य नागरी ने भाग लिया। कार्यक्रम मे भाग लेने वाली महिलाओं और पुरुषों ने उत्साह दिखाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor