Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:03 am

Thursday, July 9, 2026, 6:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

तरुण प्रजापति ने 42वें जन्मदिन पर किया 41वीं बार रक्तदान

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

जीवनदान सेवा संस्थान के संस्थापक, कवि एवं समाजसेवी तरुण प्रजापति ने अपने जन्मदिन के अवसर पर 41वीं बार रक्तदान कर समाजसेवा का अनूठा संदेश दिया। प्रजापति दिव्यांग छात्रों के शिक्षण-प्रशिक्षण और रोजगार के क्षेत्र में लंबे समय से कार्यरत हैं तथा लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहते हैं।

42वें जन्मदिन पर उन्होंने अब तक कुल 33 बार रक्तदान और 8 बार एसडीपी डोनेट कर मानव सेवा की मिसाल कायम की है। साथ ही नेत्रदान-महादान अभियान से जुड़कर लगभग 1200 जरूरतमंदों को जीवन में नई रोशनी देने का प्रयास किया है। प्रजापति ने 2018 में अंगदान की शपथ भी ली थी। वे बुजुर्गों की सेवा के लिए टाइम बैंक अभियान में भी सक्रिय हैं।

नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन विभाग के स्वयंसेवक के रूप में भी उनकी पहचान रही है। पिछले 22 वर्षों से तरुण प्रजापति लगातार रक्तदान, नेत्रदान और अंगदान के प्रति लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उनकी यह पहल समाज में जागरूकता और सेवा भाव की प्रेरक मिसाल बन चुकी है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor