शिव वर्मा. जोधपुर
गायत्री देवी ट्रस्ट की ओर से आयोजित होने वाले सिया-राम परिणोत्सव के पोस्टर का रूमा देवी ने विमोचन किया। ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि महिला उत्थान के लिए पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करने वाली रुमा देवी के साथ मुलाकात करने का मौका मिला।
रूमा देवी ने गायत्री देवी ट्रस्ट द्वारा 1 नवंबर को आयोजित होने वाले 51 जोड़ों के सर्वजातीय सामूहिक विवाह के पोस्टर का विमोचन किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन की अग्रिम बधाई दी । उन्होंने लगातार समाजसेवा में अग्रसर रहकर ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया और ट्रस्ट के कार्यों की भी विस्तृत जानकारी ली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रशेखर अरोड़ा, नंदकिशोर व्यास, प्रहलादराम गोयल, राजेंद्र माथुर, राजेश भाटिया, संतोष खत्री, अशोक चितारा, करण अरोड़ा और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





