Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:17 am

Sunday, August 23, 2026, 8:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

 “दिल की दुकान” का शानदार एवं सफल मंचन

शिव वर्मा. जोधपुर

थिएटर सेल, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय,जोधपुर द्वारा प्रस्तुत हास्य नाटक “दिल की दुकान” का मंचन अपार सफलता के साथ संपन्न हुआ।

इस नाटक ने अपनी उत्कृष्ट कॉमिक टाइमिंग, सटीक अभिनय कौशल और जीवन के भावनात्मक पहलुओं को हल्के-फुल्के अंदाज़ में प्रस्तुत करने की अद्भुत शैली से दर्शकों के दिल जीत लिया। हॉल दर्शकों की हंसी और तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में ये अतिथि मौजूद थे :

प्रो. अजीत कुमार कर्नाटक कुलपति, जेएनवीयू
प्रो. मंगलाराम बिश्नोई – डीन, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स
प्रो. सुनील असोपा – डीन, फैकल्टी ऑफ लॉ
प्रो. ऋतु जौहरी – विभागाध्यक्ष, फाइन आर्ट्स एवं पेंटिंग

इनकी ये भूमिका रही : 

साथ ही जोधपुर के अनेक रंगकर्मी, साहित्यप्रेमी और थिएटर प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति से इस शाम को यादगार बना दिया। नाटक की संकल्पना, संगीत एवं निर्देशन: डॉ. हितेन्द्र गोयल, मंच सज्जा एवं मेकअप: ऋषभ जोशी और समीर खन्ना, प्रस्तुति स्थल: थिएटर सेल स्टूडियो, जेएनवीयू की रही।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor