Explore

Search

Sunday, April 19, 2026, 5:07 am

Sunday, April 19, 2026, 5:07 am

LATEST NEWS
Lifestyle

39वीं ओसवाल खेलकूद प्रतियोगिता का कल ध्वजारोहण के साथ होगा शुभारंभ 

तंबोला सीजन 6 का आयोजन 13 सितंबर को, विजेताओं को विदेश यात्रा का मिलेगा टिकेट
बॉलीवुड नाइट 14 सितंबर को – गायक वरुण जैन देंगे शानदार प्रस्तुति

शिव वर्मा. जाेधपुर

ओसवाल समाज की बहुप्रतीक्षित 39वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ 8 सितंबर को शाम 5 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। संघ अध्यक्ष रितेश मेहता और सचिव क्षितिज भंडारी ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में 6500 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग लेकर इसे और भी रोमांचक बनाएंगे।

संघ के सांस्कृतिक मंत्री एवं कोषाध्यक्ष रवि जैन तथा विशाल भंडारी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में क्रिकेट, वालीबॉल, शतरंज, बच्चों के लिए डांसिंग सुपर स्टार, चित्रकला, चमच रेस, बोरी रेस, महिलाओं और बालिकाओं के लिए सांप सीढ़ी, म्यूजिकल चेयर, मास्टर शेफ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

संघ उपाध्यक्ष नरेन्द्र सराफ ने बताया कि 13 सितंबर को तंबोला सीजन 6 आयोजित होगा, जिसमें विजेताओं को विदेश यात्रा का टिकट, फ्रिज, टेलीविज़न सहित कई आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। साथ ही लक्की ड्राॅ में भी शानदार इनाम जीतने का अवसर मिलेगा।

14 सितंबर को बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा, जिसमें देश और विदेश में प्रसिद्ध पार्श्व गायक वरुण जैन अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। यह संध्या संगीत प्रेमियों के लिए यादगार साबित होगी।

संघ खेलकूद मंत्री अनिल सिंघवी ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज भी 8 सितंबर से रेलवे ग्राउंड पर होगा, जिसमें 10 टीमें और कुल 120 खिलाड़ी आईपीएल की तर्ज पर खेलते दिखेंगे। संघ प्रचार मंत्री हार्दिक मेहता ने बताया कि प्रतियोगिता के उद्घाटन कार्यक्रम में जैन ध्वजारोहण के साथ सुरेश जी डोशी (पूर्व न्यासी नगर सुधार न्यास) और मनीष लोढ़ा (पार्षद) अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor