Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 8:17 am

Sunday, August 23, 2026, 8:17 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

सुमन चाहर जिला स्तर पर सम्मानित

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में बालोतरा जिले के कल्याणपुर ब्लॉक स्थित राउमावि बागलोप घड़ोई चारणान् में कार्यरत सुमन कुमारी चाहर को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जिला कलेक्टर बालोतरा सुशील कुमार यादव, विधायक पचपदरा डॉ. अरुण चौधरी ,पूर्व उपनिदेशक पृथ्वीराज दवे एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक देवा राम प्रजापत ने श्रीफल,स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र तथा 11000 रुपए का चेक प्रदान कर किया।

संस्था प्रधान डॉ. पीएस. जाखड़ ने बताया कि सुमन चाहर को पिछले पांच वर्षों से शत प्रतिशत बोर्ड परीक्षा परिणाम, विद्यार्थियों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़ी गतिविधियों के प्रति प्रेरित करने के लिए जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है । चाहर के मार्गदर्शन में दो विद्यार्थी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर तथा छः विद्यार्थी राज्य स्तर पर, एक विद्यार्थी इंस्पायर अवार्ड में , दो विद्यार्थी विज्ञान सेमिनार में राज्य स्तर पर चयनित हो चुके हैं तथा स्वयं ने टीचिंग एड में राज्य स्तर पर सहभागिता की है । चाहर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय ईश्वर की असीम कृपा, विद्यार्थियों की दुआओं, स्टाफ साथियों के सहयोग, अपने पिता रामेश्वरलाल सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, माता कमला देवी, चाचा चन्दगी राम सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, चाची संतोष देवी , ससुर उम्मेद सिंह पूनिया सेवानिवृत्त अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, सास रविंद्र मणि सेवानिवृत्त व्याख्याता ,पति नितिन पूनिया बैंक मैनेजर एवं पीईईओ डॉ. पूनम सिंह जाखड़ के मोटिवेशन को दिया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor