Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 6:03 am

Thursday, July 9, 2026, 6:03 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

सब इंस्पेक्टर 2021 भर्ती में निर्दोष व मेहनती चयनितों को न्याय दिलाने के लिए विशाल धरना आयोजित

सर्व समाज द्वारा दिए धरने में हजारों लोगों ने भागीदारी निभाई, सभी ने कहा यह भर्ती रद्द करना चयनितों के साथ अन्याय, भर्ती रद्द नहीं की जाए

शिव वर्मा. जोधपुर

2021 की एसआई भर्ती को हाईकोर्ट की सिंगल बैंच द्वारा रद्द करनें को लेकर निर्दोष चयनितों को न्याय दिलाने के लिए रविवार को जिला कलेक्ट्रेट जोधपुर के बाहर प्रातः 11.30 से दोपहर 03.00 बजे तक विशाल धरना आयोजित किया गया। इसमें सम्भाग भर से हजारों पुरूष व महिलाओं ने भाग लिया। धरने के बाद अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री भजनलाल के नाम निर्दोष चयनितों को न्याय दिलाने के लिए ज्ञापन दिया गया।

सभी ने एक स्वर में कहा निर्दोषों को न्याय मिले

सर्व समाज सघर्ष समिति के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा की अगुवाई में दिए धरने में सर्व समाज के पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि सम्पूर्ण एसआई भर्ती रदद करना न्यायोचित नहीं है। भर्ती में गड़बड़ी करने वाले दोषियों को सजा मिले, पर निर्दोष जिन्होंने अपनी मेहनत व ईमानदारी व कठिन परिश्रम से परीक्षा दी व चयनित हुए, उन सभी की भर्ती को निरस्त करना कतई सही नहीं है। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से अनुरोध किया कि सरकार हाईकोर्ट की डबल बैच में निर्दोषों के पक्ष में खड़ी हो व उन्हें न्याय दिलावें। पूरी भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करना किसी प्रकार से सही नहीं है। उन्होंने कहा कि पूरी भर्ती को रदद करके दोषी व निर्दोष को एक ही तराजू में तौलना गलत है।

एसआईटी व एसओजी की रिपोर्ट में 785 अभ्यर्थियों के विरूद्ध अनुचित साधनों का कोई साक्ष्य नहीं

धरने पर इस बात पर जोर दिया कि एसआईटी व एसओजी की रिपोर्ट में 785 अभ्यर्थियों के विरूद्ध अनुचित साधनों से नियुक्ति पाने का कोई साक्ष्य नहीं, इससे दोषी व निर्दोषों में छटनी करना सम्भव था। इसके बावजूद पूरी भर्ती को ही रदद करना न्यायोचित नही कहा जा सकता।

धरने को इन्होंने किया सम्बोधित

धरने में सर्व समाज संघर्ष समिति के अध्यक्ष हनुमानसिंह खांगटा, पूर्व सांसद डॉ. नारायणसिंह माणकलाव, सचिव कमल जोशी ,आदर्श जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश बेनीवाल, मारवाड़ जाट महासभा के संगठन सचिव नैनाराम चौधरी, शिव के पूर्व प्रधान उदाराम मेघवाल, जिला जोधपुर मेघवाल परिषद के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बागराणा, एडवोकेट किशन मेघवाल, जनजाति आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती कीर्तिसिंह भील, ब्राहम्ण महासभा के प्रकाश जाजडा, जुगलकिशोर सारस्वत, मुकेश पालीवाल, जिला अध्यक्ष पटेल समाज जोगाराम पटेल, दमामी समाज जोधपुर अध्यक्ष गिरीराज राणा, रतनलाल दमामी, श्री मारवाड़ प्रान्तीय रावणा राजपूत सभा अध्यक्ष गणपतसिंह चौहान, वाल्मीकि महा पंचायत जिला अध्यक्ष राजीव बारासा, प्रकाश पंडत, पूर्व पार्षद व सरगरा समाज जिला अध्यक्ष सुरेश सागर, माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष नन्दकिशोर शाह, देवासी समाज के गणेश देवासी, राजपूत विकास समिति शेरगढ़ अध्यक्ष भगवानसिंह तेना, महाराजा गजसिंह शिक्षण संस्थान ओसियां अध्यक्ष गोपालसिंह भलासरिया, मारवाड राजपूत सभा महासचिव के वी सिंह चॉदरख, श्री हनवंत एज्युकेशनल सोसायटी के सचिव राजेन्द्रसिंह लीलिया, छात्रनेता मोतीसिंह जोधा, जिला कर्मचारी महासभा के अध्यक्ष शम्भुसिंह मेडतिया, प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी संघ केशरसिंह चम्पावत, जगदीश दाधीच, सन्तोषसिंह सिणली, जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक परिषद जसवंतसिंह चम्पावत, रोडवेज संघ के सत्यनारायण चौधरी, मारवाड राजपूत सभा के कोषाध्यक्ष जितेन्द्रसिंह उदावत, श्रवणसिंह बारू, हितेन्द्रसिह बुचेटी, पूर्व सरपंच राजबहादूरसिंह सिलारी, राजपूत शिक्षा कोष सचिव श्यामसिंह सजाडा , घेवरसिंह गोसाईवाल, भैरूसिंह चाबा, राजेन्द्रसिंह खींवसर, पूर्व सरपंच गोविन्दसिह सालवां, धीरज चौहान सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि व चयनितों के परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मारवाड राजपूत सभा के महासचिव के वी सिंह चॉदरख ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor