उम्मेद भवन पैलेस के राठौङ दरबार हाल में हुई नजर निछरावल
मेहरानगढ़ दुर्ग में चामुंडा माता मंदिर में परिवार सहित की पूजा अर्चना
शिव वर्मा. जोधपुर
युवराज शिवराज सिंह जी के 50 में जन्म दिवस के अवसर पर उम्मेद भवन पैलेस के राठौड़ दरबार हाल में परंपरागत ऐट होम का आयोजन हुआ । अनेक लोगों ने नजर निछरावल कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.
सबसे पहले पूर्व महाराजा गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये जी से लिया आशीर्वाद
सबसे पहले युवराज शिवराज सिंह ने पूर्व महाराजा गज सिंह व महारानी हेमलता राज्ये जी का आशीर्वाद लिया । इसके बाद राज भंवर सिराज देव ने महाराजा गज सिंह व पिता युवराज शिवराज सिंह को नजर निछरावल की । इस अवसर महारानी हेमलता राज्ये जी , युवरानी गायत्री राज्ये व बाईजी लाल शिवरंजनी राज्ये भी उपस्थित थी।
बाद में राज परिवार के सदस्य रानी मृगांका कुमारी , रानी उषा कुमारी , राजकुमार वीर विक्रम सिंह , महाराज राजेंद्र सिंह ,महाराज सूर्यवीर सिंह , महाराज दुष्यंत सिंह महाराज डॉ भूपेंद्र सिंह , महाराज राजकुमार सिंह, मेजर जनरल शेर सिंह, मेजर जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित , मेजर जनरल के वी एस लालोतरा, ब्रिगेडियर शक्ति सिंह, सिद्धार्थ सिंह रोहिट , जिला प्रमुख पाली रश्मि सिंह, रावल किशन सिंह, रावराजा महेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, राघवेंद्र सिंह झालामंड, गजेंद्र पाल सिंह पोषाणा ,कर्नल शंभू सिंह देवड़ा ,कर्नल गिरेन्द्र सिंह , देवयानी सिंह , महेश करण सिंह पाल, भरत सेन ,डॉ राम सिंह राठौड़ , मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा ,के वी सिंह चांदरख , राजेंद्र सिंह लीलियाँ , श्याम सुंदर सिंह डांवरा ,किशोर सिंह सजाड़ा ने नजर निछरावल कर युवराज शिवराज सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.
इन्होंने भी नजर निछरावल कर दी शुभकामनाएं
ऐट होम के अवसर पर उम्मेद भवन पैलेस होटल के महा प्रबंधक मनु शर्मा, मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल अजय सिंह शेखावत , भानु प्रताप सिंह , मयूर चौपासनी स्कूल के प्राचार्य शरद तिवारी , हनुमंत सैनिक स्कूल के प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ अवनीश त्यागी, चौपासनी विद्यालय के प्राचार्य डी एस राजवी , फारूक अहमद खान , दिलीप सिंह राठौड़ , महाराजा मानसिंह पुस्तक प्रकाश शोध केंद्र के उपनिदेशक डॉ महेंद्र सिंह तँवर , किशन वीर सिंह चांपावत , अरुण अग्रवाल ,गर्मांशु बोहरा , शैलेश माथुर, ओम प्रकाश
गेपाला सहित अनेक व्यक्तियों ने नजर निछरावल कर शुभकामनाएं दी l
मेहरानगढ़ दुर्ग में चामुंडा माता जी के किए दर्शन व पूजा अर्चना
युवराज शिवराज सिंह ने मेहरानगढ़ दुर्ग पहुंच कर चामुंडा माता जी मंदिर में दर्शन किए व पूजा अर्चना की। चामुंडा माता मंदिर के पुजारी राजू जी महाराज ने पूजा करवाई ।उनके साथ युवरानी गायत्री राज्ये व राजभंवर सिराज देव भी थे। उन्होंने मेहरानगढ़ दुर्ग में नागणेच्चया माता जी , चिड़ियानाथ जी, झरनेश्वर जी महादेव व जसवंत थड़ा में भी पूजा अर्चना की । मेहरानगढ़ प्रबंधन ने इस अवसर पर उनकी अगवानी की.
Author: Dilip Purohit
Group Editor











