Explore

Search

Monday, November 23, 2026, 1:41 pm

Monday, November 23, 2026, 1:41 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

ज्योत जगे दिन रात मैया जी तेरी ज्योत जगे दिन रात…घट स्थापना के साथ कनौजिया समाज विकास समिति का नवरात्रा महोत्सव शुरू

दस दिवसीय महोत्सव का आगाज, महिलाओं ने किए भजन-कीर्तन, शाम को रोज होंगे डांडिया नृत्य, 30 सितंबर को होमाष्टमी पर भजन संध्या होगी, अंतिम दिन 1 अक्टूबर को होगा भंडारा

पंकज जांगिड़. जोधपुर

कनौजिया समाज विकास समिति जोधपुर द्वारा रेजीडेंसी रोड, रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित श्री चामुंडा माता मंदिर मे आसोज सुदी प्रतिपदा से 1 अक्टूबर तक दस दिवसीय भव्य नवरात्रि महोत्सव का आज श्रद्धापूर्वक और विधि-विधान से घट स्थापना व महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन के साथ शुभारंभ हुआ।

समिति के सचिव दुलीचंद कनौजिया ने बताया कि 22 सितंबर, सोमवार को समिति अध्यक्ष दीपक कनौजिया सहित समिति के राजेन्द्र कनोजिया, सूरज नारायण कनौजिया, आशीष कनौजिया, रोशन कनौजिया, सन्नी कनौजिया एवं महिला मंडल की शोभा कनौजिया, सपना कनौजिया, उमा कनौजिया, संतोष कनौजिया, लीला कनौजिया व बिना कनौजिया सहित अनेक श्रद्धालुओं की
मेजबानी में सुबह 11 बजे घट स्थापना के बाद दोपहर में शोभा कनौजिया, सपना कनौजिया, उमा कनौजिया, संतोष कनौजिया, लीला कनौजिया, बिना कनौजिया व महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें ढोलक की थाप पर प्रस्तुत भजनों पर महिलाएं झूमती नजर आई।

30 सितंबर तक रोज होगा कीर्तन, भंडारे में 1 अक्टूबर को ग्रहण करेंगे प्रसादी :

30 सितंबर तक दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक तक मंदिर परिसर में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन कीर्तन तथा 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक शाम 7 से रात 10 बजे तक मंदिर परिसर में सिर्फ महिलाओं द्वारा गरबा रास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा! 30 सितंबर, मंगलवार को सुबह 11 बजे से अष्टमी होम और शाम 7.30 बजे से महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन, 1 अक्टूबर, बुधवार को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक समिति अध्यक्ष दीपक कनौजिया द्वारा भण्डारे का आयोजन होगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor