Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 7:32 am

Thursday, July 9, 2026, 7:32 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

भारत विकास परिषद जोधपुर मारवाड़ शाखा : राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में झलका उत्साह

हिंदी, संस्कृत व लोकगीतों की स्टूडेंट्स ने दी प्रस्तुति

शिव वर्मा. जोधपुर

भारत विकास परिषद जोधपुर मारवाड़ शाखा द्वारा राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्री नगर ई सेक्टर के सभागार में आयोजित की गई। कार्यक्रम में 6 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रत्येक विद्यालय ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में हिंदी, संस्कृत व लोकगीत मे अपनी प्रस्तुति दी। हिंदी एवं संस्कृत भाषा गायन में प्रदर्शन अनुसार प्रथम स्थान महालक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर, द्वितीय स्थान भवानी आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय केशव नगर व तृतीय स्थान बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय (हिंदी माध्यम) शास्त्री नगर ने प्राप्त किया।

लोकगीत में प्रथम आरके पब्लिक स्कूल सिंवाची गेट, द्वितीय महालक्ष्मी उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर, तृतीय बाल मंदिर पब्लिक स्कूल रही। निर्णायक के रूप में रमा आसनानी, नीता थानवी तथा मदन लाल जांगिड़ ने अपनी सेवाएं दीं। प्रान्तीय पर्यवेक्षक के रूप में डॉ प्रभात माथुर उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम मे क्षेत्रिय संयुक्त महासचिव जगदीश प्रसाद शर्मा, ब्रिगेडियर नरेन्द्र मल सिंघवी ( वीएसएम), शाखा अध्यक्ष डॉ दिनेश पेड़ीवाल, सचिव दिनेश चंद्र सेठिया , यश शर्मा – कोषाध्यक्ष, हरि कृष्णानी – संयोजक संस्कार, श्रीमती राजेश्वरी माथुर – प्रकल्प प्रभारी, डॉ दर्शन ग्रोवर – संयोजक सेवा, कैलाश माथुर, लक्ष्मी नारायण शर्मा, श्रीमती गायत्री भारद्वाज – संयोजक महिला सहभागिता, सुरेंद्र वैष्णव – संयोजक पर्यावरण, श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती संगीता सेठिया, नटवर हर्ष, राजेंद्र सिंह सरा , राकेश छंगानी एवं अन्य कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

शाखा अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार पेड़ीवाल ने इस प्रतियोगिता के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी और सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया। प्रांत संरक्षक ब्रिगेडियर सिंघवी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य लीला शर्मा का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया व कहा कि राष्ट्रीय देशभक्ति गीत सभी में अद्भुत देशप्रेम का संचार करते है। गायत्री भारद्वाज ने प्रतियोगिता की नियमावली से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया। हरि कृष्णानी ने कार्यक्रम का कुशल संचालन किया। कैलाश माथुर द्वारा कार्यक्रम व्यवस्था हेतु गत कई दिनों से कार्य कर उत्कृष्ट योगदान दिया गया। प्रतियोगिता में सभी स्थान प्राप्त विद्यालयों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद के वरिष्ठ सदस्य व राष्ट्रीय सह संयोजक मुकुन सिंह राठौर के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor