Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:07 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:07 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

महर्षि दयानंद के मिशन को आगे बढ़ाना ही लक्ष्य : अरुणा मोदी

आर्यसमाज शास्त्री नगर के चुनाव संपन्न, अरुणा मोदी प्रधान और सुधांशु टाक मंत्री निर्वाचित

शिव वर्मा. जोधपुर

महर्षि दयानंद ने समाज को नई दिशा देने के साथ सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास के प्रति जागरूक भी किया। आज के समय में उनकी शिक्षा का महत्व और भी बढ़ जाता है। उनकी शिक्षा को जीवन में उतारकर हम समाज को संस्कारित कर सकते हैं और ऊंच-नीच, जाति-धर्म का भेदभाव मिटाकर उसे मजबूत बना सकते हैं।महर्षि दयानंद के मिशन को आगे बढ़ाना ही मेरी टीम का प्रमुख लक्ष्य होगा । यह विचार आर्य समाज शास्त्री नगर की नवनिर्वाचित प्रधान अरुणा मोदी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। मौका था आर्य समाज शास्त्री नगर के त्रैवार्षिक वार्षिक चुनाव संपन्न होने का ।

आर्य समाज शास्त्रीनगर का चुनाव रविवार को संपन्न हुआ। इसमें प्रधान अरुणा मोदी और मंत्री सुधांशु टाक को चुना गया। चुनाव अधिकारी एडवोकेट कमलेश रावल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान में यह संभवत: पहली बार है जब मुख्य आर्य समाज में किसी महिला शक्ति को प्रधान पद पर चुना गया है । आर्य समाज के विकास में यह कदम क्रांतिकारी सिद्ध होगा। चुनाव मुख्य चार पदों पर हुआ, जिसमें प्रधान पद पर अरुणा मोदी, मंत्री सुधांशु टाक, कोषाध्यक्ष पुखराज प्रजापत और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर आरपी आचार्य को चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आर्य समाज और महर्षि दयानंद के मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर डॉ राजेंद्र परिहार, अधिवक्ता गिरीश जोशी, डीके अग्रवाल, रामदयाल आर्य , डॉ सत्यवीर आर्य ,भानूप्रकाश भाटी,वैद्य हनुमानराम , सुनीता प्रजापत , अधिवक्ता नरेंद्र गहलोत , मुकेश सैन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे । घनश्याम सिंह आर्य ने संचालन किया । मुकेश रावल ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor