Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:07 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:07 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

दीपोत्सव का उल्लास : मिटे पीड़ा, कटे रोग, मंदिरों में सजे छप्पन भोग

शिव वर्मा. जोधपुर

दीपोत्सव के बाद से ही शहर के मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव और छप्पन भोग सजाए जा रहे हैं। रोशनी के प्रवाह के बीच मंदिरों में देवों की नानाविध पकवानों से मनुहार की गई। मान्यता है कि दीपावली के बाद से ही मंदिरों में अन्नकूट महोत्सव और छप्पन भोग लगाने चाहिए। यह सिलसिला देव दिवाली तक जारी रहेगा। इसी कड़ी में राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट खेमे का कुआं पाल रोड, संत अजनेश्वर आश्रम, श्री सत्यनारायण भगवान मंदिर में अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। सत्यनारायण मंदिर में 80 वर्ष से अन्नकूट महोत्सव सजाया जा रहा है। मंदिर में भव्य दर्शन किए गए। गोवर्धन नाथ मंदिर ट्रस्ट नागौरी गेट के अंदर जोधपुर में छप्पन भोग लगाया गया। ओमप्रकाश सोनी, मयंक सोनी, अमरचंद हरकुट, नंदकिशोर हरकुट, राजीव सोनी और अशोक बंग आदि ने सेवाएं दीं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor