Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 4:08 pm

Sunday, August 23, 2026, 4:08 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स और हेरिटेज हथाई (चबूतरे) का लोकार्पण – वार्डवासियों को मिली नई सौगात

लोकार्पण करते हुए महापौर कुन्ती देवड़ा ने कहा कि यह प्रयास वार्ड के विकास की दिशा में एक अहम कदम हैैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक मनीषा पंवार की विधायक निधि से निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लाभ आने वाली पीढ़ियां उठाएंगी।

शिव वर्मा. जोधपुर

नगर निगम (उत्तर) के वार्ड संख्या 31 व 32 में बने नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व हेरिटेज हथाई (चबूतरे) का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि महापौर उत्तर कुन्ती देवड़ा और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सलीम खान ने लोकार्पण किया।

इस अवसर पर सभी मेहमानों का स्वागत पार्षद मोहम्मद हसन खान व मोहम्मद असलम खान द्वारा किया गया। लोकार्पण करते हुए महापौर कुन्ती देवड़ा ने कहा कि यह प्रयास वार्ड के विकास की दिशा में एक अहम कदम हैैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक मनीषा पंवार की विधायक निधि से निर्मित इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लाभ आने वाली पीढ़ियां उठाएंगी। कांग्रेस सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राजस्थान में विकास की गंगा बहाई हैं और इसी कड़ी में आज विकास को गति देते हुए वार्डवासियों को स्पोर्टर्स काॅम्प्लेक्स व हैरिटेज हथाई का लोकार्पण कर विकास को और गति दी है। पूर्व विधायक मनीषा पंवार द्वारा वार्ड में पार्षदों की अनुशंसा पर बनाये गए स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स से वार्ड के लोगों को लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उत्तर के अध्यक्ष सलीम खान ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूरे राजस्थान में विकास की गंगा बहाई हैं और इसी कड़ी में आज विकास को गति देते हुए वार्डवासियों को स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स व हैरिटेज हथाई का लोकार्पण कर विकास को और गति दी है। इस अवसर पर पार्षद हसन खान सभी अतिथियों व वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने हरसंभव जनता को राहत देने वाले विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पूरा किया है। हसन खान के कहा कि अपने पार्षद निधि से किये गए विकास कार्यों के ही मद से इस हेरिटेज हथाई (चबूतरा) का सौंदर्यीकरण करवाया गया हैं। इस अवसर पर पार्षद असलम खान ने विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा करते हुए अतिथियों व गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हाजी रमजान खान, मो. आरिफ मास्टर, इकबाल भाई डब्बेवाले, वसीम, साजिद मामा, एडवोकेट सौहेल खान, मो. हुसैन, फारूक खान, जावेद जाॅय, मो. हारून अंसारी, नदीम खान, फिरोज खान सहित कई गणमान्य प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जावेद जाॅय द्वारा किया गया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor