राइजिंग भास्कर. जोधपुर
दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर यूपी व बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु संचालित भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बुधवार को पांचवें ट्रिप के लिए जोधपुर के भगत की कोठी से रवाना होगी।
जोधपुर सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि ट्रेन नंबर 04813, भगत की कोठी-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल भगत की कोठी से 29 को शाम 5.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 5.15 बजे दानापुर पहुंच जाएगी तथा वापसी में ट्रेन 04814,दानापुर से गुरुवार 30 नवंबर की शाम 6.45 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात्रि 1 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
ट्रेन में यात्री सुविधा के लिए 16 स्लीपर और 4 जनरल डिब्बे होंगे तथा यह आवागमन में गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावा सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
सुगम रेल संचालन हेतु पुणे-मिरज रेलखण्ड के मध्य किया जा रहा है अनुरक्षण कार्य
रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित/रेगुलेट रहेगी
जोधपुर। पुणे मण्डल के पुणे-मिरज रेलखण्ड के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन इण्टलरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 16508, बैगलुरू-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 05.11.25 से बैगलुरू से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया मिरज-कुर्डुवाडी-दौंड-पुणे होकर संचालित होगी।
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1. गाडी संख्या 20475, बीकानेर-मिरज रेलसेवा जो दिनांक 27.10.25 व 03.11.25 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह मध्य रेलवे पर 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।




