Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:40 pm

Thursday, July 9, 2026, 4:40 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

मानव सेवा : निशुल्क नेत्र जांच एवं लैंस प्रत्यारोपण शिविर कल

(प्रतीकात्मक नेत्र चिकित्सा शिविर का फोटो। )

निशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा तथा शुगर और डाइबिटीज की जांच कर लैंस प्रत्यारोपण के लिए मरीजों का चयन किया जाएगा।

राइजिंग भास्कर. जोधपुर

ताराबाई देसाई आप्थाल्मिक चैरिटेबल ट्रस्ट तथा महावीर इंटरनेशनल ब्लू सिटी के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष वीरा सुधा गर्ग ने बताया कि शुक्रवार 7 नवंबर को उदय मंदिर राजकीय चिकित्सालय में प्रातः 9:30 से 11:30 बजे तक स्व.लूणकरणजी बोथरा की स्मृति में निशुल्क नेत्र जांच कर लैंस प्रत्यारोपण के लिए मरीजों का चयन किया जाएगा।

वीर राजीव सक्सेना तथा वीर महेंद्र राज लूणावत ने अवगत कराया कि जांच के दौरान मरीजों को आवश्यकता अनुसार निशुल्क दवाइयाें का वितरण भी किया जाएगा तथा शुगर और डाइबिटीज की जांच कर लैंस प्रत्यारोपण के लिए चयनित मरीज का लैंस प्रत्यारोपण ताराबाई देसाई चिकित्सालय में डॉक्टर संजय देसाई राजीव देसाई के द्वारा किया जाएगा।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor