Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 4:41 pm

Thursday, July 9, 2026, 4:41 pm

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

देव दीपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा पर संत स्नेह मिलन में सत्संग व दीपोत्सव का हुआ आयोजन

पंकज जांगिड़. जोधपुर 

अखिल कबीरपंथ शिरोमणि गुरुद्वारा काशी सिद्धपीठ कबीरचौरा मठ मूलगादी की शाखा सतगुरु कबीर प्रकाश आश्रम नवदुर्गा नगर झालामण्ड एवं सतगुरु कबीर प्रकाश कुटीर, प्रताप नगर के गादी महंत रमेशदास साहेब के सान्निध्य में सत्संग, संत स्नेह मिलन, दीपोत्सव का आयोजन हुआ। यह आयोजन सतगुरु कबीर प्रकाश सेवा मण्डल द्वारा सतगुरु कबीर प्रकाश आश्रम नवदुर्गा नगर में हुआ।

आश्रम के प्रवक्ता नीरज भाटी ने बताया कि आश्रम को रोशनी व फूलमंडली से सजाया गया। प्रथम पांच गुरु वंदना के पश्चात पधारे संतों का आदर सत्कार किया गया। संध्या आरती के पश्चात संतों के कर कमलों से दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। जिसमें अधिकारी महंत राधेश्याम महाराज, भेखधारी महात्मा श्यामदास महाराज, नवलरत्न आचार्य सूरजप्रकाश महाराज, गादीपति नंदकिशोर महाराज, महंत चंदूलाल, एडवोकेट संत शन्नी चांगरा, नरेंद्र कुमार जावा, संत संदीप चांगरा, दीपक भाटी, विजेन्द्र पण्डित, विकास पण्डित, रितिक, जतिन, पंकज, मयंक, काव्यांश सहित मातृ शक्ति मंजु देवी, अंजु, अंजली, लक्षा, दिक्षा, प्रथा एवं समस्त मण्डल के पदाधिकारी व शिष्यगण उपस्थित रहे।

 

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor