Explore

Search

Thursday, April 30, 2026, 8:38 pm

Thursday, April 30, 2026, 8:38 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

भैंरूरतन छंगाणी को कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान अर्पित

वरिष्ठ समाजसेवी शंकरलाल तिवाड़ी ने कहा कि भैंरूरतन छंगाणी बहुप्रतिभाशली व्यक्तित्व के धनी है। आपकी दशकों की विभिन्न क्षेत्रों में की गई सेवाओं से समाज और व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। ऐसी प्रतिभा का सम्मान करना समाज का दायित्व है।
राखी पुरोहित. बीकानेर
प्रज्ञालय संस्थान द्वारा समाजसेवी, संस्कृतिकर्मी, पर्यावरणविद, संगीतज्ञ एवं लेखा विशेषज्ञ भैंरूरतन छंगाणी की समर्पित सेवाओं का मान करते हुए आज लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में कमला रंगा सृजन सेवा सम्मान भव्य समारोह में अर्पित किया गया।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी शंकरलाल तिवाड़ी ने कहा कि भैंरूरतन छंगाणी बहुप्रतिभाशली व्यक्तित्व के धनी है। आपकी दशकों की विभिन्न क्षेत्रों में की गई सेवाओं से समाज और व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं। ऐसी प्रतिभा का सम्मान करना समाज का दायित्व है। इसी दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रज्ञालय संस्थान ने छंगाणी को सम्मानित कर अपने दायित्व का निर्वहन किया है। जिसके लिए संस्था साधुवाद की पात्र है।
प्रारम्भ में सभी का स्वागत वरिष्ठ शिक्षाविद राजेश रंगा ने करते हुए भैंरूरतन छंगाणी की विभिन्न क्षेत्रों में दी गई सेवाओं को रेखांकित करते हुए उन्हें मौन साधक बताया। इसी क्रम में वरिष्ठ संगीतज्ञ एवं स्पीकमैके के राज्य पदाधिकारी दामोदर तंवर ने भैंरूरतन छंगाणी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छंगाणी समर्पित भाव के है।
वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने कहा कि छंगाणी विभिन्न कलानुशासनों के प्रति सकारात्मक भाव रखते हुए दशकों से अपनी प्रतिभा के माध्यम से जो सेवाएं दी है उसके एक नहीं अनेक उदाहरण समाज में चर्चा का केन्द्र हैं। ऐसी प्रतिभा का सम्मान करना किसी व्यक्ति का सम्मान नहीं बल्कि प्रतिभा के प्रति और उसकी सेवा के प्रति अपना दायित्व निर्वहन करना है। रंगा ने आगे कहा कि आप सहज-सरल व्यक्तित्व के नेक इंसान है जिनकी जीवन यात्रा मानवीय संवेदनाओं से भरी पूरी है। भैंरूरतन छंगाणी को कमला रंगा सेवा सृजन सम्मान अर्पित करते हुए शंकरलाल तिवाड़ी एवं कमल रंगा ने उन्हें माला, शॉल, अपर्णा, प्रतिक चिन्ह, श्रीफल एवं सम्मान पत्र अर्पित किया।
अपने सम्मान के प्रति उत्तर में बोलते हुए भैंरूरतन छंगाणी ने कहा कि मेरा सम्मान समाज का सम्मान है। मैं इस सम्मान को एक चुनौती के रूप में लेते हुए अपनी सेवाओं को और विस्तार देने का भरपूर प्रयास करूंगा। मुझे सम्मानित करने के लिए मैं प्रज्ञालय संस्थान का साधुवाद करता हूं। इस अवसर पर आपने अपनी मधुर वाणी से गीत, भजन एवं गायन की जानदार-शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया।
इस सम्मान समारोह में आशानन्द कल्ला, भंवरलाल प्रजापत एवं हनुमान आचार्य ने छंगाणी के जीवन से जुड़े हुए अनेक अनछुए प्रसंग एवं उदाहरण रखकर उनकी सेवाओं को रेखांकित किया। इसी क्रम में विरेन्द्र व्यास, मक्खन भाटी, गोपाल थानवी ने अपनी बात रखते हुए छंगाणी को नेक इंसान एवं आम आवाम के प्रति समर्पित व्यक्ति बताया।
सम्मान समारोह में भंवरलाल प्रजापत, गिरीराज व्यास बंटी, धन्नु तांत्रिक, मगनेश्वर ओझा, अशोक सैन पप्पु, गोपाल छंगाणी, तोलाराम सहारण, अख्तर अली सहित सभी ने छंगाणी को माला पहनाकर सम्मान अर्पित किया। सम्मान समारोह का सफल संचालन हनुमान आचार्य ने किया। वहीं सभी का आभार भंवरलाल प्रजापत ने ज्ञापित किया।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor