Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 6:37 pm

Sunday, August 23, 2026, 6:37 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भूंगरा में सांसद खेल महोत्सव का शुभारम्भ

राइजिंग भास्कर. शेरगढ़

शेरगढ़ ब्लॉक में स्थित भूंगरा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय  भूंगरा के खेल मैदान में  सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि संयोजक सुजान सिंह राठौड
ग्राम सहकारी समिति के अध्यक्ष  कान सिंह राठौड़, विशिष्ट अतिथि सह संयोजक सुजान सिंह, लख सिंह रिडमल सिंह एवं हमीरा राम मौजूद रहे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूंगरा  में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हेम सिंह भाटी के निदेशन में किया गया। संस्था प्रधान प्रेम कुमार ने बताया कि खेल युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें स्वस्थ तथा अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करना है। सांसद खेल महोत्सव आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है वर्ग अनुसार अलग-अलग  खेलों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि सुजान सिंह ने खिलाड़ियों को खेल अनुशासन के साथ और खेल भावना से खेलना चाहिए।

आज के वालीबॉल मैच मे भूंगरा ग्रामीण टीम विजेता रही। अतिथियों ने खेल के लिए जनसहयोग भी किया।
इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम कुमार,गंगा सिंह राठौड़ शारीरिक शिक्षक दुर्गादास सिंह राठौड़, ईश्वर सिंह वरिष्ठ अध्यापक नखत सिंह राठौड़,सुरेंद्र कुमार भास्कर,अध्यापक सुरेंद्र गे‌ंवा, प्रेम सिंह गोठवाल,कालूराम, बाबू लाल,रावल राम,नर्सिंगा राम,वरिष्ठ सहायक चंपाराम विद्यालय सहायक सूरज भारती,हरीपाल सिंह,नखत सिंह और ग्रामीण व छात्र छात्राए मौजूद रहे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor