Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 2:40 pm

Sunday, August 23, 2026, 2:40 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

भारत–यूके संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास  ‘अजेय वॉरियर-25’ राजस्थान में प्रारंभ

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 
9783414079 diliprakhai@gmail.com
भारत–यूके संयुक्त सैन्य अभ्यास “अजेयवॉरियर-25” का आठवाँ संस्करण सोमवार को राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में प्रारंभ हुआ। यह 14 दिवसीय द्विपक्षीय अभ्यास 17 से 30 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।
अभ्यास में भारत और ब्रिटेन की सेनाओं के कुल 240 सैनिक भाग ले रहे हैं, जिनमें दोनों पक्षों का समान प्रतिनिधित्व है।  भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व सिख रेजीमेंट के सैनिक कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र जनादेश के अंतर्गत आयोजित यह अभ्यास अर्बन (Urban) क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियानों पर केंद्रित है।  आगामी दो सप्ताह के दौरान प्रशिक्षण में ब्रिगेड स्तर पर संयुक्त मिशन योजना, एकीकृत सामरिक अभ्यास, सिमुलेशन-आधारित परिस्थितियाँ, तथा वास्तविक आतंकवाद-रोधी हालात को दर्शाने वाले कंपनी-स्तरीय फील्ड प्रशिक्षण शामिल होंगे।  अभ्यास का उद्देश्य सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान–प्रदान, सामरिक दक्षता को बढ़ाना, तथा जटिल परिस्थितियों में समन्वित प्रतिक्रिया क्षमता विकसित करना है।
2011 से द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जा रहा अजेय वॉरियर, भारतीय सेना और ब्रिटिश सेना के बीच एक प्रमुख संयुक्त सैन्य सहभागिता के रूप में विकसित हुआ है।  वर्ष 2025 का संस्करण प्रोफेशनलिज्म, सहयोग और क्षेत्रीय स्थिरता तथा वैश्विक शांति के प्रति साझा प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करता है।
Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor