डीके पुरोहित. जैसलमेर
स्कूल शिक्षा परिवार ब्लॉक क्षेत्र जैसलमेर शाखा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व प्राथमिक को आरटीई के भुगतान में हो रहे विलम्ब को लेकर ज्ञापन दिया गया। शिक्षा परिवार के जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिले के विभिन्न विद्यलयों में आरटीई के तहत अध्ययनरत विद्यार्थी जिनकी शुल्क का पुनर्भरण राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। किंतु विगत सत्रों में फीस पुनर्भरण विद्यालयों को नहीं होने से विद्यालयों के संचालन में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षा परिवार के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भरत व्यास ने बताया कि माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षा विभाग कार्यालय में सौपें गए ज्ञापन में फीस पुनर्भरण समय पर होने की मांग के साथ-साथ आरटीई के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों के आधार वेरिफिकेशन के दौरान आने वाली समस्याओं तथा दोहरे नामांकन के चलते आरटीई के सत्र 2022-23 की द्वितीय किश्त एवं सत्र 2023-24 की प्रथम किस्त का पुनर्भरण बिल नहीं बन पा रहे हैं। जिससे विद्यालयों को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विभाग के प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र पंवार व जितेंद्र सिंह एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती सरोज व गौरव पुरोहित ने शिक्षा परिवार की समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुनते हुए उनके उचित व जल्द ही समाधान का आश्वासन दिया तथा राज्य सरकार व शिक्षा निदेशालय स्तर पर होने वाले समस्याओं के समाधान हेतु पत्र प्रेषित करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर परमानद सोनी, अरविंद छंगाणी, गिरीश जोशी, विजय गौड़, जयनंदन सहित अनेकों निजी विद्यालय संचालक उपस्थित रहे।




