Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

Sunday, August 23, 2026, 7:46 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण को संकल्पित सर्वोदयी बजट – डॉ. आचार्य

 

 

बीकानेर । भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने रविवार को वित्तमंत्री द्वारा संसद में प्रस्तुत बजट को ‘अंत्योदय से सर्वोदय’ की भावना से ओतप्रोत तथा आत्मनिर्भर और विकसित भारत निर्माण के लिए संकल्पित पूर्ण दस्तावेज बताया है।

 

उन्होंने कहा कि आयुर्वेदिक एम्स संस्थानों की स्थापना और आयुर्वेदिक उत्पादों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा मिलने से पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति और चिकित्सा पद्धति का परचम लहराएगा।

 

ग्रामीण महिलाओं की अगुवाई में उद्योगों के लिए शी मार्ट की स्थापना, भारतीय काजू और कोको प्रोसेसिंग में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाए गए कदम, कैंसर की अत्यधिक महंगी दवाओं पर टैक्स कम करने, आधुनिक फ्रेट कॉरिडोर बनाने, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने और ऊर्जा सुरक्षा के लिए बैटरी तकनीक को सस्ता बनाने, उच्च शिक्षा और विशेषकर STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग, गणित) विषयों में छात्राओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए देश के प्रत्येक जिले में एक बालिका छात्रावास स्थापित करने की पहल अत्यंत स्वागत योग्य है।

 

डॉ. आचार्य ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा जीएसटी सुधार और इनकम टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने के पश्चात प्रस्तुत यह बजट भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के संकल्प को मजबूत करते हुए चिकित्सा, शिक्षा, नारी शक्ति और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के सशक्तिकरण पर केंद्रित है।

Mukund
Author: Mukund