Explore

Search

Thursday, February 19, 2026, 11:47 am

Thursday, February 19, 2026, 11:47 am

LATEST NEWS
Lifestyle

वार्षिक सम्मेलन में वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान, भामाशाह श्याम कुंभट विशेष मेहमान थे

राखी पुरोहित. जोधपुर 

रातानाडा स्थित वरिष्ठ नागरिक सेवा एवं विकास संस्था का वार्षिक सम्मेलन प्रतिवर्ष की भाँति 1 फरवरी 2026 को प्रातः अध्यक्ष लालचंद पारख की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत कोषाध्यक्ष लालसिंह पंवार द्वारा प्रार्थना से हुई। तत्पश्चात जनवरी माह में जन्मदिन से प्राप्त राशि की जानकारी प्रस्तुत की गई।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि श्याम कुम्भट (भामाशाह, सिंगापुर), विशिष्ट अतिथि डॉ. नगेन्द्र शर्मा (वरिष्ठ न्यूरो सर्जन), अभिषेक कुम्भट, कमलेश शाह (मलेशिया) एवं चंद्रा भंडारी (इरेनेटन, चीन) रहे। सभी अतिथियों का संस्था की ओर से दुपट्टा, माला, शॉल, जोधपुरी साफा एवं श्रीफल भेंट कर पारंपरिक स्वागत किया गया।

(श्री जागृति संस्थान के अध्यक्ष भामाशाह श्याम कुंभट के साथ)

अध्यक्ष लालचंद पारख ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी, जबकि सुरेन्द्र राज मेहता ने अतिथियों के सम्मान में उद्बोधन दिया। इस अवसर पर संस्था के 95 वर्षीय संरक्षक डॉ. कृष्ण स्वरूप गुप्ता, 85 वर्षीय सूरजभान भारद्वाज, गंगासिंह गहलोत, 80 वर्षीय लालचंद पारख, बृजपाल जैन, बंशीलाल भाटी, भाले खान मेहर, प्रेमसिंह धांधू, प्रसन्नसिंह सिंघी, 75 वर्षीय लक्ष्मीमल मेहता, ओमप्रकाश वर्मा, सुरेंद्रराज मेहता, हिम्मतसिंह भाटी व रामदेव सभी वरिष्ठ सदस्यों का अतिथियों द्वारा दुपट्टा, शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

साथ ही फरवरी माह में जन्मदिन वाले सदस्यों प्रेमकुमार दहिया, करणसिंह गोदारा, गणपत सिंह चौहान, प्रेममोहन गोविला, शांतिदेवी राठौर, मंजू टॉक एवं ओमप्रकाश धामू का भी संस्था के दुपट्टे से सम्मान किया गया।

अतिथियों द्वारा संस्था की वार्षिक पुस्तक “धवल जीवन” का विमोचन किया गया। डॉ. नगेन्द्र शर्मा वरिष्ठ न्यूरो सर्जन ने अपने उद्बोधन में “चित, चिंता और चिता” विषय पर प्रकाश डालते हुए शांतिपूर्वक जीवन जीने के उपाय बताए। अंत में संस्था सदस्य डॉ. रामकुमार एवं मोहनलाल कटारिया की धर्मपत्नी के स्वर्गवास पर गायत्री मंत्र के साथ दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शांति पाठ एवं जलपान के पश्चात सम्मेलन का विसर्जन हुआ। कार्यक्रम का संचालन लालसिंह पंवार ने किया।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor