Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 9:16 am

Sunday, August 23, 2026, 9:16 am

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

अमित के नेत्रदान, दो दृष्टिहीनों को मिलेगी रोशनी

राखी पुरोहित. जोधपुर 

चौपासनी स्कूल के पास रहने वाले अमित जेम्स की मृत्यु होने पर उनकी आंखें दान की गई। अमित की हृदय गति थम जाने से मथुरादास माथुर अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। अमित जॉर्डन जेम्स के सुपुत्र थे। दिवंगत की पत्नी श्रीमती सुनीता जेम्स, पुत्री रिचल जेम्स एवम अन्य परिजनों की सहमति से उनकी उपस्थिति में आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर व अन्तरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जोधपुर जिला इकाई के महासचिव आनन्द प्रकाश गुप्ता की सूचना पर दिवंगत के नेत्रों से कॉर्निया टेक्नीशियन मैना व्यास द्वारा प्राप्त किए गए। ये कॉर्निया दो दृष्टिविहन को प्रत्यारोपित किए जाएंगे। नेत्र दान के लिए राजेन्द्र जैन, चेयरमैन, आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान, जोधपुर चेप्टर से 9314419846, 9414135086 पर संपर्क कर सकते हैं।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor