पंकज जांगिड़. जोधपुर
रातानाडा, शिव रोड स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में दशा माता व्रत पूजन मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
मंदिर व्यवस्थापक शिवानी जोशी व निकिता जोशी ने बताया कि दशा माता व्रत पूजन के दौरान सुहागिन महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए सुबह स्नान कर, हल्दी से रंगे कच्चे सूत (10 तार, 10 गांठ) के डोरे से पीपल के वृक्ष की पूजा करती हैं। पीपल पर 10 बार सूत लपेटकर परिक्रमा की जाती है, नल-दमयंती कथा सुनी जाती है और डोरा गले में पहना जाता है।








