Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 11:44 pm

Sunday, August 23, 2026, 11:44 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

रामनवमी शोभायात्रा…प्रथम निमंत्रण रातानाडा गणेश मंदिर को दिया

शिव वर्मा. जोधपुर 

विश्व हिंदू परिषद एवं रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा निकलने वाली भव्य रामनवमी शोभायात्रा के निमित्त शोभायात्रा को और भव्य और दिव्य करने के लिए आज समिति द्वारा प्रथम निमंत्रण भगवान गणेश जी महाराज को देने हेतु समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह उचियारड़ा के नेतृत्व में रातानाडा स्थित भगवान गणेश मंदिर में पूजन एवं आमंत्रण कार्यक्रम रखा गया।

इसके पश्चात समिति के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्री पाल बालाजी महाराज के मंदिर में भी निमंत्रण एवं पूजन कार्यक्रम रखा गया। समिति के महामंत्री मदन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भगवान श्री गणेश के प्रथम निमंत्रण निमंत्रण के साथ ही समिति द्वारा आगामी दिनों में भी और भी कार्यक्रमों आयोजित किए जाएंगे। समिति महामंत्री प्रियंका भाई ने बताया कि इस शोभायात्रा के निमित्त होने वाले अन्य कार्यक्रमों में मातृशक्ति बहुत सक्रिय रूप में अपनी साझेदारी निभाएंगी। समिति महामंत्री पंकज देवड़ा ने बताया कि शोभायात्रा के निमित्त युवा शक्ति विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करेंगी, जिससे समाज को अधिक से अधिक शोभायात्रा से जोड़ा जाए। आज के इस कार्यक्रम में रामनवमी महोत्सव समितिके वरिष्ठ उपाध्यक्ष भेराराम देवड़ा, अमन सोनी, ट्रस्ट अध्यक्ष राम प्रताप अग्रवाल, सचिन, विक्रांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंडित राजेश दवे, दक्षिण जिला अध्यक्ष विवेक महर्षि, उत्तर के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राजा पंवार, प्रियांशु गहलोत, विजयलक्ष्मी, कुसुम सेन, रेनू पुरोहित, प्रेक्षा रामावत, हर्षा कँवर, अर्चना दवे, लीना आचार्य, सोनिया मेवाड़ा एवं कई कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor