Explore

Search

Thursday, July 9, 2026, 11:23 am

Thursday, July 9, 2026, 11:23 am

LATEST NEWS

The specified slider does not exist.

Lifestyle

“सिज़ोफ़्रेनिक” उपन्यास का लोकार्पण समारोह 29 मार्च को बीकानेर में

वरिष्ठ कवि कथाकार एवं आकाशवाणी बीकानेर के पूर्व उद्घोषक प्रमोद कुमार शर्मा के नए उपन्यास सिज़ोफ्रे़निक का लोकार्पण रविवार शाम 5:00 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भण्डार में शाम 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

दिलीप कुमार पुरोहित. बीकानेर

9783414079 diliprakhai@gmail.com 

न्यू डेमोक्रेटिक राइटर्स गिल्ड बीकानेर एवं बीकानेर साहित्य संस्कृति कला संगम की तरफ से नगर के वरिष्ठ कवि कथाकार एवं आकाशवाणी बीकानेर के पूर्व उद्घोषक प्रमोद कुमार शर्मा के नए उपन्यास सिज़ोफ्रे़निक का लोकार्पण समारोह 29 मार्च 2026 रविवार शाम 5:00 बजे महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम नागरी भण्डार में शाम 5:00 बजे आयोजित किया जाएगा।

कला संगम के संस्थापक अध्यक्ष क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ कवि कथाकार कमल रंगा करेंगे। मुख्य अतिथि जयपुर के वरिष्ठ साहित्यकार कृष्ण कल्पित होंगे। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि समालोचक मालचंद तिवाड़ी बीज वक्तव्य के रूप में अपनी बात पेश करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चूरू के युवा कवि मनमीत सोनी, नगर की कवयित्री कथाकार इंजीनियर आशा शर्मा एवं जोधपुर के कवि राजेश मोहता उपस्थित रहेंगे। पुस्तक पर पत्रवाचन युवा कवि विप्लव व्यास प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शाइर कहानीकार क़ासिम बीकानेरी करेंगे।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor