Explore

Search

Sunday, August 23, 2026, 12:09 pm

Sunday, August 23, 2026, 12:09 pm

LATEST NEWS
[wonderplugin_slider id=1]
Lifestyle

बाबा रामदेव पुरस्कार सम्मान समारोह के लिए आवेदन आमंत्रित

अवार्ड तीन कैटेगरी में दिए जाएंगे-बाबा रामदेव लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड, बाबा रामदेव वरिष्ठ सेवा सम्मान व बाबा रामदेव युवा प्रोत्साहन पुरस्कार। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। 

दिलीप कुमार पुरोहित. जोधपुर 

बाबा रामदेव पुरस्कार सम्मान समारोह के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान की ओर से हर साल आयोजित होने वाले बाबा रामदेव पुरस्कार सम्मान समारोह के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष करण सिंह राठोङ ने बताया कि पुरस्कार तीन केटेगिरी मे दिए जाएंगे।

बाबा रामदेव लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड, बाबा रामदेव वरिष्ठ सेवा सम्मान व बाबा रामदेव युवा प्रोत्साहन पुरस्कार। यह पुरस्कार समाज सेवा, पत्रकारिता, वन्य जीव संरक्षण व पर्यावरण, भजन गायन, लोक संगीत, कला व साहित्य, शिक्षा, लेखन, खेलकूद, चिकित्सा सेवा, रक्तदान व विभिन्न क्षेत्रो मे उल्लेखनीय कार्य करने वालो को दिया जाएगा। आवेदक अपना आवेदन संस्थान कार्यालय सुभाष मार्ग बाबा रामदेव मंदिर रोड मसूरिया मे जमा करा सकते हैं।

संस्थान की 10 सदस्यीय चयन कमेटी पुरस्कारों के नामो की घोषणा करेंगी। चयन कमेटी में रामनिवास सिंह भाटी, पीटर हंस, शिव लाल पंवार, नरसिह गहलोत, अशोक गहलोत, डाॅ. जय पंवार, सतीश गुणपाल, भवानी शंकर नायक, देवराज चौहान, प्रकाश रावल सदस्य होंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।

Dilip Purohit
Author: Dilip Purohit

Group Editor